लोगों को पढ़ायेंगे स्वच्छता का पाठ सफाई के लिए चलेगा अभियान

Updated:
विज्ञापन

जिले के बड़े पदाधिकारियों के कड़े रुख और डांट-फटकार के बाद नगर पर्षद की नींद देर से ही सही, पर टूटी जरूर है. अब नगर पर्षद शहर को साफ-सुथरा करने की कवायद में जुट गयी है. कम सफाइकर्मियों के सहारे नहीं हो पा रही शहर की सफाई भभुआ (सदर) : ग्रीन सिटी के नाम से […]

विज्ञापन
जिले के बड़े पदाधिकारियों के कड़े रुख और डांट-फटकार के बाद नगर पर्षद की नींद देर से ही सही, पर टूटी जरूर है. अब नगर पर्षद शहर को साफ-सुथरा करने की कवायद में जुट गयी है.
कम सफाइकर्मियों के सहारे नहीं हो पा रही शहर की सफाई
भभुआ (सदर) : ग्रीन सिटी के नाम से चर्चित भभुआ शहर में अब साफ-सफाई और इसे निर्मल बनाने के लिए नगर पर्षद ने लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने का फैसला किया है. इसके लिए नगर पर्षद शहरवासियों को ध्वनि विस्तारक यंत्र व स्वच्छता वाले स्लोगन से शहर को स्वच्छ रखने का पाठ पढ़ायेगी. नगर पर्षद द्वारा मंगलवार से ही यह प्रयास शुरू किया जायेगा.
इसमें लोगों को बताया जायेगा कि शहर के प्रत्येक गली-मुहल्लों और सड़कों के किनारे नगर पर्षद द्वारा डस्टबीन रखवाया गया है, जहां लोग अपने घरों और दुकानों से निकले कूड़े को डाले, ताकि शहर की सड़कें व गलियों में कूड़ा व गंदगी न बिखरी रहे. अमूमन होता यह है कि शहर के अधिकतर लोग अपने घरों और दुकानों से निकले कूड़े-कचरे को सड़क पर या नालियों में फेंक देते हैं. इससे नालियां तो जाम होती ही है, सड़क और गलियों में भी कूड़े-कचरे बिखरे पड़े रहते हैं.
साफ-सफाई के प्रति जागरूकता लाने के साथ-साथ शहर के गली-मुहल्लों और सड़कों की बेहतर सफाई हो इसके लिए नगर पर्षद जल्द ही दैनिक वेतन पर सफाइकर्मियों को बढ़ाने जा रही है.
गौरतलब है कि पहले से नगर पर्षद में 11 स्थायी कर्मचारियों के साथ 62 सफाइकर्मी तैनात हैं, लेकिन शहर की आबादी और क्षेत्र बढ़ने के चलते इतने सफाइकर्मियों से काम नहीं चल पा रहा है. मेहनत करने के बावजूद शहर की मुख्य सड़कें और चुनिंदा गलियों और मुहल्लों की ही साफ-सफाई बेहतर ढ़ंग से हाे पा रही है. नये मुहल्ले और अन्य स्थानों पर साफ-सफाई न के बराबर है. इसी परेशानी को देखते हुए नगर पर्षद द्वारा निर्णय लिया जा रहा है कि सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाई जाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन