देवर को डांटने पर ससुर ने गर्भवती बहू को पीटा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ(सदर) : महज देवर को डांटना भर एक ससुर को इतना नागवार गुजरा कि उसने अपनी गर्भवती बहू की बेरहमी से पिटाई कर दी. घटना के मुताबिक थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव की रहनेवाली और दो माह से गर्भवती गीता देवी ने अपने देवर 12 वर्षीय संत कुमार को किसी गलती पर सोमवार की सुबह […]
विज्ञापन
भभुआ(सदर) : महज देवर को डांटना भर एक ससुर को इतना नागवार गुजरा कि उसने अपनी गर्भवती बहू की बेरहमी से पिटाई कर दी. घटना के मुताबिक थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव की रहनेवाली और दो माह से गर्भवती गीता देवी ने अपने देवर 12 वर्षीय संत कुमार को किसी गलती पर सोमवार की सुबह डांट दिया. इसी दौरान वहां मौजूद रहे महिला के ससुर गणेश सिंह को यह बात नागवार गुजरी व उसने आव न देखा ताव बहू को जमीन पर गिरा लात-घूसों से बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी. ससुर की पिटाई से महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी.
इस दौरान महिला का पति घर में नहीं था.सूचना पर लौटना तो पिता को भला बुरा कहते हुए उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टर अभिलाष चंद्रा द्वारा महला का एक्स-रे जांच कराते हुए इलाज शुरू किया. इस मामले में जख्मी महिला द्वारा थाने में ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










