मोह के त्याग से होता है पाप का लोप : जीयर स्वामी

Updated:
विज्ञापन

मोहनिया (नगर) : प्रखंड के पकड़ीहार में चतुर्मास ज्ञान व्रत पर श्री जीयर स्वामी ने बताया कि जगत व जगत की वस्तु व जगत के व्यवहार से मोह को त्याग कर वैराग्य अपनाने से पाप का लोप हो जाता है और मनुष्य मुक्त हो जाता है. पाप लोहे की हथकड़ी है, तो पुण्य सोने की. […]

विज्ञापन
मोहनिया (नगर) : प्रखंड के पकड़ीहार में चतुर्मास ज्ञान व्रत पर श्री जीयर स्वामी ने बताया कि जगत व जगत की वस्तु व जगत के व्यवहार से मोह को त्याग कर वैराग्य अपनाने से पाप का लोप हो जाता है और मनुष्य मुक्त हो जाता है. पाप लोहे की हथकड़ी है, तो पुण्य सोने की.
पाप कर्म से निकृष्ट योनि में जन्म होता है व पुण्य करने से स्वर्ग होता है. मनुष्य को उसके पुण्य से ही स्वर्ग प्राप्त होता है. उन्होंने कहा कि परमात्मा का सहयोग या उसके मिलने का नाम ही योग है. एक कर्म के फल को व कर्म की भावना को यदि भगवान को समर्पित किया जाये, तो उसका प्रभाव मनुष्य पर नहीं पड़ता है. यही कर्म का प्रभाव यही त्याग तपस्या है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन