612 बोतल शराब के साथ दो गिरफ्तार, कमरा सील

Updated:
विज्ञापन

सफलता. कुदरा स्थित एक दुकान में की छापेमारी गिरफ्तार लोगो के साथ एसपी थानाध्यक्ष व अन्य पुलिस कर्मचारी. कुदरा : शराबबंदी को शत प्रतिशत लागू कराने के अभियान के तहत शनिवार को पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी. कुदरा थाना क्षेत्र के कुदरा-सोनहन पथ पर स्थित एक दुकान के एक कमरे से शनिवार को 612 […]

विज्ञापन

सफलता. कुदरा स्थित एक दुकान में की छापेमारी

गिरफ्तार लोगो के साथ एसपी थानाध्यक्ष व अन्य पुलिस कर्मचारी.
कुदरा : शराबबंदी को शत प्रतिशत लागू कराने के अभियान के तहत शनिवार को पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी. कुदरा थाना क्षेत्र के कुदरा-सोनहन पथ पर स्थित एक दुकान के एक कमरे से शनिवार को 612 बोतल अंगरेजी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. इस दौरान एक आरोपित भागने में सफल रहा. प्रेस वार्ता के दौरान एसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुदरा-सोनहन रोड पर स्थित एक दुकान के कमरे में भारी मात्रा में यूपी से शराब लाकर बेचने के लिए रखी गयी थी. इस पर कुदरा के थानाध्यक्ष रविशंकर,
एसआइ आशुतोष कुमार, एसआइ मनोज कुमार व एसआइ नागेंद्र पासवान की टीम ने शनिवार को छापेमारी कर दुकान के मालिक से पूछताछ के बाद कमरे से चार ब्रांड की शराब बरामद की. शराब के साथ मकान मालिक व किरायेदार को पकड़ कर थाने में लाया गया. इसमें 13 पेटी में 180 एमएल के कुल 612 बोतल शराब थी. यानी कुल 310 लीटर शराब बरामद की गयी, जिसकी कीमत 65 हजार रुपये आंकी गयी है. गिरफ्तार लोगो में कुदरा के ही कन्हैया माली व किरायेदार आनंद माली हैं, जबकि मकान मालिक कन्हैया माली का भतीजा बिट्टू माली भागने में सफल रहा. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. जिस कमरे से शराब मिली, उसे सील कर दिया गया है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. एसपी ने बताया कि सभी जब्त शराब की बोतलें 180 एमएल रहने से यह फायदा था कि बेचने व खरीदने में दोनों को आसानी थी. आराम से पाॅकेट में रख कर ले जाते, ताकि किसी को जानकारी न हो सके. एसपी ने बताया कि पकड़ी गयी शराब यूपी की है. धंधेबाज बड़ी गाडियों में अन्य सामान के बीच में शराब रख दोगुने दामों पर बेचते हैं. गिरफ्तार दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है कि दोनों कितने दिनों से यूपी से शराब लाकर बेचते थे.गौरतलब है कि कुदरा में शराब बरामदगी का यह पहला मामला नहीं है. इसके पहले भी भारी मात्रा में पुलिस ने शराब बरामद की थी.
13 पेटियों में रखी थी शराब, सभी बोतलें 180 एमएल कीं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन