सेवानिवृत्ति के बाद दी गयी विदाई
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
चैनपुर : चैनपुर पंचायत स्थित कन्या मध्य विद्यालय के शिक्षक अवधेश कुमार सिंह को सेवानिवृत्ति के बाद विद्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह में विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिवपूजन गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक विद्यालयी सेवा से निवृत्त होता है, लेकिन पूरा जीवन शिक्षा के प्रति समर्पित होता है. […]
विज्ञापन
चैनपुर : चैनपुर पंचायत स्थित कन्या मध्य विद्यालय के शिक्षक अवधेश कुमार सिंह को सेवानिवृत्ति के बाद विद्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह में विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिवपूजन गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक विद्यालयी सेवा से निवृत्त होता है, लेकिन पूरा जीवन शिक्षा के प्रति समर्पित होता है. वहीं अवधेश सिंह ने कहा कि विदाई की घड़ी काफी दर्द देती है.
विदाई सिर्फ इस विद्यालय से हो रही है, क्योंकि शिक्षक कभी शिक्षण कार्य सेवानिवृत नहीं होता. इस समारोह की अध्यक्षता नौरंग पांडेय द्वारा किया गया. इसमें उपस्थित शिक्षक अरविंद कुमार सिन्हा, कामेश्वर प्रसाद, प्राणेश सिन्हा, पुनीता कुमारी, उषा मिश्रा आदि शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा अंगवस्त्र, श्रीरामचरित मानस व गीता आदि भेंट की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










