वाहनों की चेकिंग के दौरान वसूला जुर्माना
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नुआंव : मंगलवार की सुबह मोहनिया-बक्सर रोड पर थाने के समीप स्थानीय पुलिस ने चार पहिया वाहन चेकिंग अभियान चलाया तीन घंटे तक चलाये गये चेकिंग में 12 चारपहिया वाहनों से 7500 रुपये का जुर्माना वसूला गया, जबकि एक मार्बल लदी पिकअप वैन के कागजात थानाध्यक्ष बिरेन्द्र पासवान ने जिला मुख्यालय के परिवहन शाखा में […]
विज्ञापन
नुआंव : मंगलवार की सुबह मोहनिया-बक्सर रोड पर थाने के समीप स्थानीय पुलिस ने चार पहिया वाहन चेकिंग अभियान चलाया तीन घंटे तक चलाये गये चेकिंग में 12 चारपहिया वाहनों से 7500 रुपये का जुर्माना वसूला गया, जबकि एक मार्बल लदी पिकअप वैन के कागजात थानाध्यक्ष बिरेन्द्र पासवान ने जिला मुख्यालय के परिवहन शाखा में जांच कर फाइन करने के लिए भेज दिया है.
इधर, चैनपुर में भभुआ-धरौली पथ पर चैनपुर थाने के सामने थानाध्यक्ष अभय कुमार के नेतृत्व में दो पहिया वाहनों की चेकिंग की गयी. चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बगैर बीमा वाले वाहन चालकों से दो हजार तीन 300 रुपये फाइन के रुप में वसूले गये. जाँच के क्रम में एसआई अनूप ठाकुर सहित सभी सैप जवान पूरी तरह मुस्तैद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










