एक साल बीता, पर नहीं मिली जिला मत्स्य पदाधिकारी की बोलेरो
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
15 जून 2015 को चोरी हुई थी बोलेरो, अब तक नहीं चल सका पता भभुआ नगर : शहर में चोरी की घटनाएं आये दिन होती रहती हैं, जिसमें मोटरसाइिकल चोरी की घटनाएं ज्यादा हो रही हैं. इतना ही नहीं चोरी की घटना को अंजाम देनेवाले शातिर चोरों के हौसले भी काफी बुलंद नजर आ रहे […]
विज्ञापन
15 जून 2015 को चोरी हुई थी बोलेरो, अब तक नहीं चल सका पता
भभुआ नगर : शहर में चोरी की घटनाएं आये दिन होती रहती हैं, जिसमें मोटरसाइिकल चोरी की घटनाएं ज्यादा हो रही हैं. इतना ही नहीं चोरी की घटना को अंजाम देनेवाले शातिर चोरों के हौसले भी काफी बुलंद नजर आ रहे हैं. चोरी की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पाने के कारण इससे आम पब्लिक सहित पदाधिकारी भी परेशान है. यह मामला जिला मत्स्य पदाधिकारी सत्येंद्र राम से जुड़ा हुआ है. पदाधिकारी को विभाग की ओर से दी गयी बोलेरो गाड़ी चोरी हो जाने के करीब एक वर्ष बाद भी इसका कोई सुराग अब तक नहीं मिल पाया है.
मिली जानकारी के अनुसार जिला मत्स्य पदाधिकारी की बोलेरो गाड़ी 15 जून 2015 को उनके आवास से चोरों द्वारा उड़ा ली गयी, जिसके बाद पदाधिकारी ने इसकी प्राथमिकी नगर थाने में दर्ज भी करायी लेकिन, अब तक चोरी गयी बोलेरो का पता लगाने में पुलिस को सफलता नहीं मिली. अब ऐसे में पदाधिकारी को विभागीय कामकाज निबटाने और क्षेत्र का दौरा करने में काफी परेशानी हो रही है, जबकि पदाधिकारी ने दूसरी गाड़ी के लिए विभाग को लिखा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










