25 दिन शेष, 34 प्रतिशत ही हो सका बिजली सर्वे
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ (शहर) : सरकार के सात निश्चयों में एक घर- घर बिजली लगातार के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में वैसे घरों का सर्वे करना था, जिन घरों में बिजली नहीं जलती है. सर्वे के लिए जिले के दो लाख 78 हजार 356 घरों के का लक्ष्य है. यह काम 25 जून से प्रारंभ हुआ और इसके […]
विज्ञापन
भभुआ (शहर) : सरकार के सात निश्चयों में एक घर- घर बिजली लगातार के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में वैसे घरों का सर्वे करना था, जिन घरों में बिजली नहीं जलती है. सर्वे के लिए जिले के दो लाख 78 हजार 356 घरों के का लक्ष्य है. यह काम 25 जून से प्रारंभ हुआ और इसके लिए सरकार द्वारा तीन माह का समय निर्धारित किया गया, लेकिन अगस्त समाप्ति के बाद अब तक जिले के 96 हजार 448 घरों का सर्वे किया गया है. ऐसे में सरकार द्वारा निर्धारित समय पर घरों के सर्वे का काम पूरा हो कहना मुश्किल है.
सर्वे के काम में आवास सहायक व पंचायत रोजगार सहायक लगाये गये हैं. सरकार की इस योजना को लेकर प्राय: जिले व प्रखंडों में बैठकें होती रहती हैं, लेकिन बिजली सर्वे के कार्य में तेजी नहीं आ रही है.
विगत दो दिन पहले जिलाधिकारी राजेश्वर प्रसाद सिंह ने बैठक कर सर्वे के कामकाज की गति धीमी होने पर नाराजगी जाहिर की थी और शिथिलता बरतने वालों पर कार्रवाई करने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










