बाइक चोर को पकड़ने यूपी पुलिस पहुंची भभुआ

Updated:
विज्ञापन

भभुआ(सदर). कैमूर के एक बाइक चोर को पकड़ने के लिए यूपी के अदलहाट थाने की पुलिस सोमवार को नगर थाने में पहुंची, जहां अदलहट थाने के एसआइ व सिपाही ने नगर थाने की पुलिस से भागे बाइक चोर सारंगपुर के राजेंद्र गोंड़ को पकड़ने में सहायता की मांग की. नगर थाना पुलिस के सहयोग से […]

विज्ञापन
भभुआ(सदर). कैमूर के एक बाइक चोर को पकड़ने के लिए यूपी के अदलहाट थाने की पुलिस सोमवार को नगर थाने में पहुंची, जहां अदलहट थाने के एसआइ व सिपाही ने नगर थाने की पुलिस से भागे बाइक चोर सारंगपुर के राजेंद्र गोंड़ को पकड़ने में सहायता की मांग की. नगर थाना पुलिस के सहयोग से बाइक चोर सारंगपुर के राजेंद्र गोंड़ के घर छापेमारी की गयी, लेकिन वह अपने घर में मौजूद नहीं मिला.
अदलहाट थाने के एसआइ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष के एक नवंबर को अदलहट थाने के नारायणपुर बाजार में चेकिंग के दौरान तीन चोरी की बाइकों सहित कैमूर जिले के बेतरी गांव के लाल मोहर विंद, चांद थाने के सरैयां गांव के मोनू पासवान, भभुआ थाने के नोनरा गांव के धर्मवीर पासवान व चांद थाने के बसहां के राधेश्याम पासवान को पकड़ा गया, लेकिन उस दौरान पुलिस को चकमा देकर राजेंद्र गोड़ फरार हो गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन