छेड़खानी करते पहुंचे घर, युवती ने दिखायी हिम्मत, पहुंचाया जेल

Updated:
विज्ञापन

हवाई अड्डा रोड के पास कार में जबरदस्ती बैठाने का कर रहे थे प्रयास पोक्सों एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला दर्ज भभुआ (सदर) : चिंग करने जा रही एक युवती से छेड़खानी करने व उसे जबरदस्ती कार में बैठाने कोशिश करने के मामले में पुलिस ने दो मनचले युवकों को गिरफ्तार कर जेल का […]

विज्ञापन

हवाई अड्डा रोड के पास कार में जबरदस्ती बैठाने का कर रहे थे प्रयास

पोक्सों एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला दर्ज
भभुआ (सदर) : चिंग करने जा रही एक युवती से छेड़खानी करने व उसे जबरदस्ती कार में बैठाने कोशिश करने के मामले में पुलिस ने दो मनचले युवकों को गिरफ्तार कर जेल का रास्ता दिखा दिया है. इस मामले में दोनों मनचलों की कार भी पुलिस द्वारा जब्त कर ली गयी है. युवती के घरवालों का आरोप है कि दोनों युवक पिछले कुछ दिनों से कोचिंग आते-जाते उसे परेशान कर रहे थे. उसे रोक जबरदस्ती कार में भी बैठाने का प्रयास करते थे. युवती से छेड़खानी में जेल भेजे गये दोनों मनचलों में से एक अंकुर कुमार पटेल इसियां चैनपुर का रहनेवाला है, जबकि दूसरा संतोष पांडेय चैनपुर के महुला का बताया जाता है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवती के पिता बच्चों को पढ़ाने के उद्देश्य से रामगढ़ थाना क्षेत्र से भभुआ में एक भाड़े के मकान में रहते आ रहा है. छात्रा पिछले 24 अगस्त की दोपहर 2.25 बजे घर से कोचिंग करने जा रही थी. इसी दौरान हवाई अड्डा रोड के पास झारखंड नंबर की एक कार लिये दोनों युवकों ने युवती को रोका और मोबाइल नंबर की मांग करते हुए कोचिंग तक छोड़ देने के लिए कार में बैठने का दबाव डाला. युवती ने कार में बैठने से इनकार कर दिया.
लेकिन, अकेली पड़ जाने व डर के कारण अपना नहीं. लेकिन, घर का मोबाइल नंबर दे दिया और वहां से भाग निकली. इस घटना का जिक्र युवती ने घर जा कर परिजनों से किया. लेकिन, अभी युवती के परिजन कुछ करते इसके पहले ही 26 अगस्त को शाम 4.15 बजे पुन: उसे कोचिंग से लौटते हुए दोनों कार सवार मनचलों ने रोक लिया.
इस बार दोनों युवकों ने उसे जबरदस्ती कार में बैठाने की कोशिश की. युवती की किस्मत अच्छी थी कि उसी वक्त हवाई अड्डा रोड से पुलिस की गश्ती वाहन गुजरी. पुलिस वाहन को देख कार सवार दोनों मनचले युवती को छोड़ वहां से भाग निकले. इतने पर भी मनचले युवकों का मनोबल नहीं टूटा और शुक्रवार की देर शाम छात्रा के घर के पास पहुंच गये व उसके दिये गये घर के मोबाइल नंबर पर फोन करने लगे.
फोन करने से युवती का परिवार भी भयभीत हो गया और तत्काल नगर थानाध्यक्ष के मोबाइल पर घटना की सूचना देते हुए मदद की गुहार लगायी. घटना की सूचना पर तत्काल नगर थानाध्यक्ष दारोगा संजीत कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंच गये व तत्काल कार लेकर खड़े दोनों युवकों को शुक्रवार की रात करीब आठ बजे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. थानेदार ने बताया कि युवकों पर पोक्सों एक्ट में तहत मामला दर्ज हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन