खरीदारी करने आये युवक की पिटाई, एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

मोहनिया(शहर) : घिनी गांव के वंशीधर गुप्ता के बेटे कृष्णा कुमार की शनिवार को मोहनिया के एचडीएफसी बैंक के पास तीन युवको द्वारा पिटाई की गयी. इसमें युवक का सिर फट गया. इस घटना के एक आरोपि को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है. घायल युवक का इलाज मोहनिया के अनुमंडल अस्पताल में किया […]

विज्ञापन

मोहनिया(शहर) : घिनी गांव के वंशीधर गुप्ता के बेटे कृष्णा कुमार की शनिवार को मोहनिया के एचडीएफसी बैंक के पास तीन युवको द्वारा पिटाई की गयी. इसमें युवक का सिर फट गया. इस घटना के एक आरोपि को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है. घायल युवक का इलाज मोहनिया के अनुमंडल अस्पताल में किया गया, जबकि मारपीट के मामले में युवक ने थाने में एक नामजद सहित तीन लोगो पर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

थाने में दिये गये आवेदन में कहा गया है कि कृष्णा अपने चाची को बाइक से मोहनिया आ रहा था कि एचडीएफसी बैंक के पास तीन लोग रोक कर उसे बेल्ट से मारने लगे. इसमे उसका सिर फट गया. आसपास के लोग ने बीच-बचाव किया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल का मोहनिया अस्पताल में इलाज कराया और एक आरोपित को गिरफ्तार कर थाना ले गयी. गिरफ्तार युवक मोहनिया के सुरेंद्र सिंह का बेटा सुबोध कुमार बताया जाता है. मारपीट का कारण पहले का विवाद बताया जाता है.

नवादा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन