नेता या अधिकारी, कोई नहीं बचा सबको भरना पड़ गया जुर्माना
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सख्ती. नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के मालिकों पर एसपी ने की कार्रवाई भभुआ (कार्यालय) : मंगलवार को अतिक्रमण के साथ-साथ नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ एसपी ने अभियान चलाया. इसमें लोजपा के जिलाध्यक्ष रामयश कुशवाहा व एसपी के क्राइम रिडर की गाड़ी सहित पांच बड़ी गाड़ी व दर्जनों दो पहिया गाड़ियों […]
विज्ञापन
सख्ती. नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के मालिकों पर एसपी ने की कार्रवाई
भभुआ (कार्यालय) : मंगलवार को अतिक्रमण के साथ-साथ नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ एसपी ने अभियान चलाया. इसमें लोजपा के जिलाध्यक्ष रामयश कुशवाहा व एसपी के क्राइम रिडर की गाड़ी सहित पांच बड़ी गाड़ी व दर्जनों दो पहिया गाड़ियों से जुर्माना वसूला गया.
इस दौरान लोजपा जिलाध्यक्ष रामयश कुशवाहा की गाड़ी पकड़े जाने पर लोजपा कार्यकर्ता जुर्माने के विरोध में एसपी से बहस करने लगे, लेकिन एसपी ने जुर्माने पर अपना रूख नहीं बदला और जुर्माना वसूले जाने के बाद ही लोजपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी को छोड़ा. वहीं इस दौरान एसपी के क्राइम रिडर राजेंद्र कुमार भी एकता चौक स्थित स्टेट बैंक के सामने नो पार्किंग जोन में अपनी बाइक खड़ी कर फलों की खरीदारी कर रहे थे. इसी दौरान उन पर भी एसपी ने जुर्माना कराया.
दरअसल एकता चौक स्थित कन्नीराम के धर्मशाला में लोजपा कार्यकर्ताओं की जिलास्तरीय बैठक चल रही थी. जिसमें पूर्व विधायक सुनील पांडेय, लोजपा जिलाध्यक्ष रामयश कुशवाहा सहित दर्जनों कार्यकर्ता बैठक में हिस्सा ले रहे थे. इस दौरान लोजपा जिलाध्यक्ष सहित कई लोगों के वाहन धर्मशाला के सामने सड़क पर नो पार्किंग जोन में खड़े थे, जिससे आवागमन बाधित हो रहा था. ऑफिस से लौटने के क्रम में वहां का नजारा देख एसपी ने तत्काल नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी.
इसी दौरान उन्होंने लोजपा के जिलाध्यक्ष रामयश कुशवाहा के गाड़ी को भी पकड़ा और जुर्माना देने की बात कही. इस पर लोजपा कार्यकर्ता एसपी से बहस करने लगे और उन्होंने एसपी को तर्क दिया कि गाड़ी खड़ी करने के लिए पार्किंग जोन नहीं है, तो आखिर गाड़ी कहां खड़ी होगी. लेकिन एसपी ने किसी की भी एक न सूनी और बगैर जुर्माना भरे गाड़ी नहीं छोड़ने की बात कह गाड़ी को थाना भेजने लगी.
एसपी के तेवर तल्ख देख मौके पर पूर्व विधायक सुनील पांडेय पहुंचे और उन्होंने एसपी से कहा कि जुर्माना दिया जायेगा आप गाड़ी छोड़ दें और जब लोजपा जिलाध्यक्ष द्वारा पांच सौ रुपये का जुर्माना भरा गया, तो एसपी ने उनकी गाड़ी को छोड़ा. इसी तरह से नो पार्किंग जोन में खड़े एसपी के क्राइम रिडर राजेंद्र कुमार के गाड़ी से भी जुर्माना वसूला गया. साथ ही इस अभियान में पांच चारपहिया वाहन और दर्जनों दो पहिया वाहनों से जुर्माने की राशि नो पार्किंग जोन में खड़े करने के एवज में वसूला गया. उक्त मामले में एसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि कानून सबके लिए बराबर होता है. जो भी कानून को तोड़ेगा. उसके उपर नियमानुकूल कार्रवाई की जायेगी.
सब्जी मंडी व एकता चौक से हटाया अतिक्रमण
भभुआ सदर. मंगलवार को शहर की अस्त-व्यस्त व्यवस्था को देख एसपी हरप्रीत कौर सड़क पर उतर गयीं और इस दौरान उन्होंने एकता चौक और सब्जीमंडी में तैनात पुलिस जवानों को लताड़ लगाते हुए वहां से अतिक्रमण हटवाया. इस दौरान सब्जीमंडी में सड़कों पर कब्जा किये अतिक्रमणकारी भाग खड़े हुए.
एसपी ने सड़क पर दुकान लगाये बैठे लोगों को सख्त निर्देश दिया कि आगे से अगर उनके द्वारा सड़क का अतिक्रमण किया जायेगा, तो उनके सामानों को जब्त करते हुए कड़ी कार्रवाई की जायेगी. एसपी ने इस दौरान एकता चौक और उसके आसपास सड़क किनारे ही लगे वाहन के मालिकों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त करवाया और धराये सभी वाहनों पर जुर्माने के लिए उन्हे थाने भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










