अवैध तरीके से चलता था प्रसूता केंद्र, दर्ज होगी प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

जांच टीम ने डीएम को सौंपी रिपोर्ट भभुआ (कार्यालय) : कुदरा बाजार का विमला प्रसूता केंद्र अवैध तरीके से चलता था. उसके पास नर्सिंग होम चलाने के लिए न कोई निबंधन है और ना ही कोई योग्यताधारी चिकित्सक. इसका खुलासा डीएम द्वारा गठित की गयी जांच टीम के रिपोर्ट में हुआ है. अब उक्त रिपोर्ट […]

विज्ञापन
जांच टीम ने डीएम को सौंपी रिपोर्ट
भभुआ (कार्यालय) : कुदरा बाजार का विमला प्रसूता केंद्र अवैध तरीके से चलता था. उसके पास नर्सिंग होम चलाने के लिए न कोई निबंधन है और ना ही कोई योग्यताधारी चिकित्सक. इसका खुलासा डीएम द्वारा गठित की गयी जांच टीम के रिपोर्ट में हुआ है.
अब उक्त रिपोर्ट के आधार पर डीएम के निर्देशानुसार कुदरा पीएचसी प्रभारी के बयान पर कुदरा थाने में विमला प्रसूता केंद्र की संचालिका सकुंतला देवी पर प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.
डीएम राजेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा गठित डॉ अनिल कुमार सिंह जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, डॉ रामानंद प्रसाद सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी व मो जियाउल्लाह की तीन सदस्यीय जांच टीम ने सोमवार की देर शाम अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंप दी. उक्त टीम द्वारा सौंपी गयी जांच रिपोर्ट में बताया गया है कि उक्त प्रसूता केंद्र की संचालिका के पास न तो केंद्र का रजिस्ट्रेशन संबंधी कोई कागजात है और ना ही वहां किसी चिकित्सक द्वारा ऑपरेशन या इलाज किये जाने का प्रमाण पत्र दिया गया है. उक्त नर्सिंग होम वहां अवैध तरीके से चल रहा है. साथ ही संचालिका सकुंतला देवी कुदरा पीएचसी में सरकारी एएनएम के पद पर कार्यरत हैं. ऐसे में उनके द्वारा उक्त प्रसूता केंद्र का संचालन किया जाना भी गलत है.
उक्त रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने तत्काल संचालिका व दोषी लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश सिविल सर्जन को दिया है. डीएम ने कहा कि जांच के क्रम में उक्त प्रसूति केंद्र पूरी तरह से अवैध पाया गया है. ऐसे में उसके उपर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश जारी किया गया है.
गौरतलब है कि गत शनिवार को डीएसपी मुख्यालय दिलीप कुमार झा स्वास्थ्य विभाग में हुए साढ़ पांच करोड़ के घोटाले मामले में जांच के लिए प्रसूता केंद्र पर पहुंचे थे, जहां जांच के क्रम में शंका उत्पन्न होने पर उक्त केंद्र पर छापेमारी की गयी थी और डीएम के आदेश पर उक्त केंद्र के जांच के लिए टीम गठित की गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन