एससी/एसटी छात्रवृत्ति वितरण की जांच को पहुंची निगरानी की टीम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष 2013 14 में बांटी की गयी छात्रवृत्ति से जुड़े दस्तावेज खंगालने में जुटे अधिकारी भभुआ (नगर) : सरकार के निर्देश पर एससी-एसटी छात्रवृत्ति वितरण की जांच को लेकर निगरानी विभाग की टीम कैमूर पहुंच चुकी है. जिले में वित्तीय वर्ष 2013-14 में एससी/एसटी वर्ग के छात्र-छात्राओं को बांटी गयी. छात्रवृत्ति की राशि की […]
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष 2013 14 में बांटी की गयी छात्रवृत्ति से जुड़े दस्तावेज खंगालने में जुटे अधिकारी
भभुआ (नगर) : सरकार के निर्देश पर एससी-एसटी छात्रवृत्ति वितरण की जांच को लेकर निगरानी विभाग की टीम कैमूर पहुंच चुकी है. जिले में वित्तीय वर्ष 2013-14 में एससी/एसटी वर्ग के छात्र-छात्राओं को बांटी गयी. छात्रवृत्ति की राशि की जांच पूरी गहनता से साथ की जायेगी. इस संबंध में निगरानी विभाग के इंस्पेक्टर द्विवेदी फणिभूषण ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार जिले में वर्ष 2013-14 में एससी-एसटी वर्ग के बच्चों को सरकार द्वारा आवंटित राशि का लाभ सही तरीके से दिया गया है या नहीं, इसकी गहरायी से जांच की जायेगी. टीम द्वारा सभी बिंदुओं पर छानबीन शुरू कर दी गयी है. इस मामले में कल्याण विभाग द्वारा 306 फोल्डर प्राप्त हुए हैं.
जांच के दौरान पता किया जायेगा कि चयनित छात्र जिस संस्था से पासआउट हुए हैं, वह शिक्षण संस्थान सरकार से मान्यता प्राप्त है या नहीं. फोटो मिलान सहित अन्य जरूरी दसतावेजों की पड़ताल की जायेगी.
गौरतलब है कि बक्सर जिले में एससी-एसटी छात्रवृत्ति घोटाले का परदाफाश होने व वहां के जिला कल्याण पदाधिकारी की संलिप्तता के बाद सभी जिलों में निगरानी विभाग द्वारा एससी-एसटी वर्ग के छात्रों को दी गयी छात्रवृत्ति की जांच की जा रही है.
निगरानी विभाग के इंस्पेक्टर द्विवेदी फणिभूषण ने बताया कि इस मामले को लेकर डीएम से भी मुलाकात की गयी, उनके द्वारा आश्वासन मिला है कि जांच में पूरा सहयोग किया जायेगा. इसके लिए कल्याण विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया जा चुका है. इसके बाद कल्याण विभाग द्वारा 306 फोल्डर निगरानी को उपलब्ध करा दिये गये हैं. श्री भूषण ने बताया कि कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष छह करोड़ 17 लाख 10 हजार रुपये छात्रवृत्ति मद में बांटे गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










