यूपी में ओवरलोडिंग के खिलाफ चला अभियान
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बिहार सीमा में लगी ट्रकों की लंबी कतार कर्मनाशा/ दुर्गावती : चंदौली जिले में नौबतपुर के पास परिवहन विभाग व सैयदराजा पुलिस व खनन विभाग द्वारा ओवरलोडिंग के खिलाफ संयुक्त रुप से चलाये जा रहे अभियान में पकड़े जाने के भय से एक बार फिर बिहार सीमा मे बालू लदे ट्रकों का चक्का थम गया […]
विज्ञापन
बिहार सीमा में लगी ट्रकों की लंबी कतार
कर्मनाशा/ दुर्गावती : चंदौली जिले में नौबतपुर के पास परिवहन विभाग व सैयदराजा पुलिस व खनन विभाग द्वारा ओवरलोडिंग के खिलाफ संयुक्त रुप से चलाये जा रहे अभियान में पकड़े जाने के भय से एक बार फिर बिहार सीमा मे बालू लदे ट्रकों का चक्का थम गया है. इससे बिहार सीमा मे नौबतपुर से लेकर कर्मनाशा कुल्हड़ियां तक एनएच दो पर दोनों लेनों में ट्रकों की लंबी कतार लग गयी है. एनएच दो पर ट्रकों के खड़े हो जाने से जाम लगने की संभावना बढ़ गयी है.
गौरतलब है कि जब-जब यूपी में ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलता है, ट्रकों का जाम बिहार सीमा में लग जाता है. जाम के चलते यात्रियों, मरीजों व छात्रों को परेशानियों से गुजरना पड़ता है.
कभी-कभी जाम एक हफ्ते तक लगा रह जाता है. जाम से लोगों को पैदल या दो चक्का सवारों को भी चलने में परेशानी होती है. जाम के चलते दुर्घटना की संभावना भी बढ़ जाती है. यूपी में दो दिनों से चलाये जा रहेअभियान में 10 ओवरलोडेड बालू लदे ट्रक अब तक पकड़े गये हैं. थानाध्यक्ष सैयदराजा अरुण कुमार यादव ने बताया कि ओवरलोडिग के खिलाफ संयुक्त अभियान लगातार जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










