सब्जियों के दाम बढ़ने से घर चलाना मुश्किल

Updated:
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश से सब्जी की खेती प्रभावित भभुआ (नगर) : दाल की कीमतों ने पहले से ही लोगों का बजट बिगाड़ कर रख दिया था. वहीं दिनों दिन सब्जियों की बढ़ रही कीमतों ने भी लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. दाल तो पहले ही पतली हो गयी थी, पर अब […]

विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश से सब्जी की खेती प्रभावित

भभुआ (नगर) : दाल की कीमतों ने पहले से ही लोगों का बजट बिगाड़ कर रख दिया था. वहीं दिनों दिन सब्जियों की बढ़ रही कीमतों ने भी लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. दाल तो पहले ही पतली हो गयी थी, पर अब सब्जी भी सोच समझ कर खरीदनी पड़ रही है. लगातार हो रही बारिश से स्थानीय स्तर पर हो रही सब्जी की खेती पर भी असर पड़ा है.
गौरतलब है कि जिले के भगवानपुर, रामपुर, चैनपुर, रामगढ़ व भभुआ सहित अन्य प्रखंडों में बड़े पैमाने पर किसान सब्जी की खेती करते हैं. लेकिन, बारिश के मौसम मे सब्जी की खेती बुरी तरह प्रभावित हुई है.
बाहर से आ रही हैं सब्जियां : सब्जी विक्रेता हनी सिंह व सरफराज आदि ने बताया कि स्थानीय स्तर पर कद्दू, नेनुआ व बोदी की खेती की जाती है. इससे मंडी में भी ये सब्जियां सस्ते भाव में मिलती है. लेकिन, इन दिनों लोकल मार्केट में ये सब्जियां काफी कम आ रही हैं. बाजार अब बाहरी सब्जियों पर निर्भर हो गया है. ज्यादातर सब्जियां बनारस की मंडी से आ रही हैं. बाहर से सब्जियां आने की वजह से ट्रांसपोर्टिंग चार्ज अधिक लग रहा है. बोरी खोलने पर बहुत सा सामान खराब भी निकलता है, ऐसे में सब्जियों की कीमत तेज हुई है. अभी सब्जियों की कीमत कम नहीं होगी.
क्या कहते हैं लोग : वार्ड नंबर छह की किरण सिंह कहती हैं कि सब्जी की कीमत बढ़ने से घर का बजट बिगड़ गया है. कम से कम एक को तो सस्ता होना चाहिए था. अब तो रोज सब्जी खाने में भी सोचना पड़ रहा है. वहीं शिक्षक पीयूष सिंह का कहना है कि सब्जी के कीमतों में दिनों-दिन बढ़ोतरी से घर का खर्च मेंटेन करने में परेशानी हो रही है. अब तो आलू और सोयाबीन का ही सहारा है.
मंडी में सब्जियों के भाव
कद्दू – 28
नेनुआ – 28
परवल-40
तिरोई- 24
भिंडी -20
करैला -40
बोदी-40
बैंगन-40
टमाटर-30
मूली-40
पत्तागोभी -30
सूरन-40
शिमला मिर्च -160
गाजर-60
चुकंदर-66
लहसून-160
आदि -100
आलू-18
प्याज-12
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन