आधे अगस्त में सामान्य से अधिक हुई बारिश
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भगवानपुर में सबसे अधिक 439.6 एमएम हुई बारिश भभुआ (नगर) : जिले में अगस्त माह में अब तक सामान्य से अधिक वर्षापात दर्ज की गयी है. जिले में 17 अगस्त तक सामान्य से अधिक बारिश हुई है. अधिक बारिश की वजह से कई प्रखंड क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति काफी भयावह हो गयी है. वहीं […]
विज्ञापन
भगवानपुर में सबसे अधिक 439.6 एमएम हुई बारिश
भभुआ (नगर) : जिले में अगस्त माह में अब तक सामान्य से अधिक वर्षापात दर्ज की गयी है. जिले में 17 अगस्त तक सामान्य से अधिक बारिश हुई है. अधिक बारिश की वजह से कई प्रखंड क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति काफी भयावह हो गयी है. वहीं प्रमुख नदियों का जलस्तर भी काफी बढ़ा हुआ है. जुलाई माह में 31 जुलाई तक 12 प्रतिशत कम बारिश हुई थी. वहीं अगस्त माह के प्रारंभ से ही प्रतिदिन बारिश होने से अब किसानों के समक्ष पानी की कोई समस्या नहीं रह गयी है. लेकिन, कई प्रखंड क्षेत्रों में नदियों के बढ़ते जलस्तर से कई एकड़ धान की फसल जलमग्न हो चुकी है.
सांख्यिकी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 17 अगस्त तक 128 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, जबकि विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक 231.3 एमएम बारिश हो चुकी है. बात करें प्रखंडों की तो भगवानपुर में सबसे ज्यादा 439.6 एमएम बारिश दर्ज की गयी है, जबकि सबसे कम नुआंव प्रखंड में 59.8 एमएम बारिश हुई. किसानों का मानना है कि अक्तूबर महीने तक यदि चार-पांच दिन के अंतराल पर हल्की-हल्की बारिश भी होती रहे तो धान का उत्पादन अच्छा होगा.
डीजल व पंपिंग सेट का सहारा नहीं लेना पड़ेगा हालांकि, अच्छी बारिश ने जहां किसानों को राहत पहुंचायी है वहीं दूसरी तरफ कई प्रखंड क्षेत्रों में अधिक बारिश चिंता का भी विषय बन गयी है. नदियों का जलस्तर बढ़ने से प्रमुख नदियों के आसपास बसे गांवों के लोग काफी चिंतित हैं. उनका मानना है कि बारिश की रफ्तार ऐसे ही बनी रहेगी, तो खड़ी फसल को काफी नुकसान पहुंचेगा.
17 अगस्त तक बारिश की प्रखंडवार स्थिति
प्रखंड – एमएम
भभुआ – 267.8
भगवानपुर- 439.6
चैनपुर – 170.4
चांद – 231.6
रामपुर- 342.6
अधौरा- 202.2
मोहनियां- 231.6
कुदरा- 222.2
दुर्गावती – 227.4
रामगढ़ – 149.6
नुआंव – 59.8
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










