जमीन के विवाद को लेकर मारपीट, आधा दर्जन घायल
भभुआ : सदर थाना क्षेत्र के जमुआंव गांव में शनिवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला सहित सात लोग घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. इस मामले में दोनों पक्षों ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है. जानकारी के अनुसार, एक […]
भभुआ : सदर थाना क्षेत्र के जमुआंव गांव में शनिवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला सहित सात लोग घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. इस मामले में दोनों पक्षों ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है. जानकारी के अनुसार, एक बिगहा जमीन को लेकर लक्ष्मण प्रसाद व अंबिका कानू के बीच वर्षों से विवाद चल रहा था. इसी को लेकर दोनों पक्ष शनिवार को विवादित जमीन पर पहुंच कब्जा जमाने के लिए आपस में भिड़ गये. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले.
इसमें एक पक्ष की महिला धर्मशीला देवी को काफी चोटें आयी हैं. वहीं दोनों पक्षों के लोग आपस में मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गये. थाने में दिये गये आवेदन में एक पक्ष के घायल रामवचन प्रसाद, लक्ष्मण प्रसाद, गोविंद प्रसाद व चंद्रमा प्रसाद द्वारा बताया गया कि 20 साल पहले एक बिगहा जमीन के लिए 12 हजार रुपये अंबिका कानू को दिये थे और जमीन उसी समय से उनके दखल में है. उसी को लेकर मारपीट हुई. थानाध्यक्ष राकेश सिंह कहा कहना है कि दोनों पक्षों द्वारा थाने में आवेदन दिया है. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है. इस मामले में दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










