घर में घुस कर बुजुर्ग दंपती से मारपीट, कैश व गहने भी उड़ाये

Updated:
विज्ञापन

पिटाई से घायल बुजुर्ग का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज भभुआ (सदर) : पारिवारिक दुश्मनी को लेकर गुरुवार की देर शाम सोनहन थाना क्षेत्र के धरवार गांव में कुछ लोगों ने एक बुजुर्ग दंपत्ति को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. मारपीट के बाद घर से 20 हजार कैश व गहने भी […]

विज्ञापन

पिटाई से घायल बुजुर्ग का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

भभुआ (सदर) : पारिवारिक दुश्मनी को लेकर गुरुवार की देर शाम सोनहन थाना क्षेत्र के धरवार गांव में कुछ लोगों ने एक बुजुर्ग दंपत्ति को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. मारपीट के बाद घर से 20 हजार कैश व गहने भी अपने साथ लेते गये.
जानकारी के अनुसार, धरवार के 50 वर्षीय मुरली पांडेय अपनी पत्नी धनाक्षन देवी के साथ बैठे थे. इसी दौरान गांव के ही बेचन पांडेय, विपिन पांडेय व अवध पांडेय सहित अन्य लोग पहले की दुश्मनी को लेकर घर में घुस गये और घर में मौजूद बुजुर्ग को मारने-पीटने लगे. लोगों की पिटाई से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गये.
इस दौरान पति को बचाने में पत्नी को भी चोटें आयी. पिटाई करने के बाद घर में घुसे सभी लोग घर में रखे कैश 20 हजार व गहने भी अपने साथ ले गये. घटना के बाद पिटाई से घायल बुजुर्ग को गुरुवार रात 10 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. इस मामले में सोनहन थानाध्यक्ष गुफरान अली का कहना था कि पीड़ित के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले की छानबीन की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन