भभुआ शहर को मिलेंगी तीन हाइमास्ट लाइटें

Updated:
विज्ञापन

विधान परिषद के सभापति ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कहा भभुआ (सदर) : विधान परिषद का सभापति सरकार नहीं होता, बल्कि मुख्यमंत्री सरकार होता है. सभापति का काम केवल सदन में ध्यान दिला देना है, ताकि सरकार सोये नहीं. उक्त बातें मंगलवार को नगर पर्षद कार्यालय पहुंचे विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने […]

विज्ञापन

विधान परिषद के सभापति ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कहा

भभुआ (सदर) : विधान परिषद का सभापति सरकार नहीं होता, बल्कि मुख्यमंत्री सरकार होता है. सभापति का काम केवल सदन में ध्यान दिला देना है, ताकि सरकार सोये नहीं. उक्त बातें मंगलवार को नगर पर्षद कार्यालय पहुंचे विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कही.
नगर पर्षद कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभापति के साथ विधान पार्षद संतोष कुमार सिंह भी मौजूद थे. सभापति ने अपने संबोधन में कहा कि सभापति होने के नाते हर किसी को अपेक्षाएं रहती हैं. बैठक में मौजूद शिक्षक संघ के प्रतनिधियों ने कहा कि उन से अपेक्षाएं काफी होने के बावजूद अब तक पूर्ण वेतनमान नहीं लागू किया गया. सभापति ने कहा कि समस्याओं का समाधान एक दिन में नहीं हो जाता.
उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाने में वह कोई कोर कसर नहीं छोड़ते. अगले सत्र में शिक्षकों के मुद्दों को सदन में जरूर लाया जायेगा. वहीं नगर पर्षद के अध्यक्ष बजरंग बहादुर सिंह सहित सभी पार्षदों द्वारा नगर की समस्याओं से अवगत कराते हुए सभापति के समक्ष तीन मुख्य मांगों को रखा. इसमें मुख्य रुप से शहर में तीन हाइमास्ट लाइट सभापति ने अपने कोष से देने का वादा किया. बैठक के दौरान कुछ पार्षदों ने राशन कार्ड की समस्या से उन्हें अवगत कराया.
इससे पहले विधान पार्षद संतोष कुमार सिंह ने अपने संबोधन में सभी के विचारों व मांगों को सुना और विधान पर्षद ने अपने स्तर को हर संभव सहायता का वादा किया. आयोजित कार्यक्रम सह अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता नप अध्यक्ष बजरंग बहादुर सिंह ने की. इस मौके पर नगर पर्षद के उपाध्यक्ष सरफराज गद्दी, नपइओ दीनानाथ सिंह, पूर्व नपअध्यक्ष अमरदेव सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र पांडेय, वार्ड पार्षद वीणा श्रीवास्तव, मदन सिंह, रमेंद्र आकाश सहित शिक्षक संघ के बद्री सिंह, शैलेश मिश्रा, अजय पांडेय, रवि सिंह सहित कई लोग व नप कर्मचारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन