जनसंख्या कम करने में डॉक्टरों की भूमिका अहम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ (सदर) : डॉक्टरों का प्रभाव लोगों पर ज्यादा असर करता है. अगर, डॉक्टर अपनी भूमिका की महत्ता को समझें तो इससे अपना जिला सहित देश का भला होगा. परिवार नियोजन पखवाड़ा को एक पर्व की तरह मनायें जिससे लोगों पर इसका असर ज्यादा से ज्यादा हो और लोगों में परिवार नियोजन और उसके उपाय […]
विज्ञापन
भभुआ (सदर) : डॉक्टरों का प्रभाव लोगों पर ज्यादा असर करता है. अगर, डॉक्टर अपनी भूमिका की महत्ता को समझें तो इससे अपना जिला सहित देश का भला होगा.
परिवार नियोजन पखवाड़ा को एक पर्व की तरह मनायें जिससे लोगों पर इसका असर ज्यादा से ज्यादा हो और लोगों में परिवार नियोजन और उसके उपाय की जानकारी अधिक से अधिक हो. ये बातें सोमवार को विश्व जनसंख्या दिवस पर सदर अस्पताल में आयोजित जनसंख्या नियंत्रण पखवारा का उद्घाटन करते हुए डीएम राजेश्वर प्रसाद सिंह ने कही. इसका उद्घाटन डीएम व सिविल सर्जन डाॅ केबीपी सिंह द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया. सदर अस्पताल में परिवार नियोजन पखवारे के आयोजन पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनसंख्या स्थिरीकरण जागरूकता की जानकारी के लिए विभिन्न स्टॉल भी लगाये गये थे, जहां लोगों ने अपने खून की जांच कराते हुए सहज जानकारी प्राप्त की. इस दौरान लगे स्टॉलों पर एचआइवी जांच सहित लोगों में कंडोम व गर्भ निरोधक गोलियों का वितरण किया गया.
परिवार नियोजन पखवारा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सीएस ने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों पर 11 से 26 जुलाई तक परिवार नियोजन का कैंप आयोजित किया जायेगा जहां प्रतिदिन सर्जन डॉक्टरों द्वारा पुरुष नसबंदी, महिला बंध्याकरण सहित सीजेरियन ऑपरेशन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि इस कैंप में आनेवाली मरीजों को जननी बाल सुरक्षा योजना का लाभ सहित आशा कार्यकर्ता को प्रोत्साहन राशि के रूप से सौ रुपये अतिरिक्त दिये जायेंगे.
सदर अस्पताल में सोमवार को आयोजित परिवार नियोजन पखवारा के आयोजन के दौरान एसीएमओ डाॅ रामानंद प्रसाद, अस्पताल उपाधीक्षक डाॅ प्रह्लाद सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डाॅ विवेक कुमार सिंह, वरिष्ठ सर्जन डाॅ जय शंकर मिश्र, डाॅ प्रेज राजन, डाॅ अनिल कुमार सिंह, डाॅ जेएन सिंह महिला चिकित्सक डाॅ अनीता सिंह, डाॅ किरण सिंह, डाॅ अरविंद कुमार, अस्पताल प्रबंधक गिरीश कुमार झा, सतीश तिवारी सहित अनेक स्वास्थ्यकर्मी व आम लोग मौजूद रहें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










