मवेशी लदी मैजिक पकड़ायी, दो गिरफतार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ (सदर) : गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की देर रात की गयी पुलिस की कार्रवाई में शहर के अखलासपुर मोड़ से मवेशी लदे मैजिक को पकड़ते हुए उसके चालक व एजेंट को गिरफ्तार कर लिया गया. रविवार की रात गुप्त सूचना मिली थी कि मवेशी लाद कर दो लोग सिरसी से बारुण जा […]
विज्ञापन
भभुआ (सदर) : गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की देर रात की गयी पुलिस की कार्रवाई में शहर के अखलासपुर मोड़ से मवेशी लदे मैजिक को पकड़ते हुए उसके चालक व एजेंट को गिरफ्तार कर लिया गया. रविवार की रात गुप्त सूचना मिली थी कि मवेशी लाद कर दो लोग सिरसी से बारुण जा रहे हैं.
इस सूचना पर नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह अवर निरीक्षक विजय कुमार सिंह द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त मोड़ से गुजर रहे मवेशी लदी मैजिक को पकड़ लिया और उसके चालक बबुरा निवासी अजय कुमार पासी और एजेंट चैनपुर वार्ड 11 का इजहार कुरैशी को लदे मवेशियों के संबंध में जानकारी व दस्तावेज नहीं सौंपने पर गिरफतार कर थाने लाया, जहां से पशु क्रुरता अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार कर दोनों लोगों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. इसके पूर्व भी शुक्रवार की रात मवेशियों से लदा एक ट्रक पकड़ाया था. जिसमें 28 पशु लदे हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










