झुके लाखों शीश, मांगी अमन-चैन की दुआ
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गुरुवार को पूरे जिले में धूमधाम से ईद मनायी गयी. भभुआ में सुबह नौ बजे जगजीवन स्टेडियम में सामूहिक नमाज अदा की गयी. इसके अलावा जिले के विभिन्न जगहों के प्रमुख ईदगाहों पर सुबह-सुबह नमाज अदा की गयी. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले लग ईद की बधाई दी. भभुआ (सदर) : रमजान […]
विज्ञापन
गुरुवार को पूरे जिले में धूमधाम से ईद मनायी गयी. भभुआ में सुबह नौ बजे जगजीवन स्टेडियम में सामूहिक नमाज अदा की गयी. इसके अलावा जिले के विभिन्न जगहों के प्रमुख ईदगाहों पर सुबह-सुबह नमाज अदा की गयी. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले लग ईद की बधाई दी.
भभुआ (सदर) : रमजान के बाद गुरुवार को ईद का त्योहार शहर में अकीदत के साथ मना. पर्व को लेकर सुबह से ही मुसलिम समाज के लोगों में खुशी देखी गयी. इस दौरान शहर के जगजीवन स्टेडियम सहित शहर के तमाम मसजिदों, ईदगाहों सहित इमामबाड़े में ईद की नमाज अदा की गयी और अल्लाह से अमन-चैन की दुआ मांगी गयी. लोगों ने एक-दूसरे के गले मिल ईद की मुबारकबाद दी.
सुबह से ही रही रौनक
ईद के त्योहार को लेकर सुबह से ही शहर में रौनक दिखी. सुबह नौ बजे मुख्य नमाज शहर के जगजीवन स्टेडियम में अदा की गयी. इस मौके पर काफी संख्या में मुसलिम धर्मावलंबियों के लोग स्टेडियम में जुटे व ईद की नमाज अदा की. इसके अलावा शहर की ईदगाह मसजिद, दक्षिण मुहल्ला पठान टोली मसजिद, नवाबी मुहल्ला जुमा मसजिद आदि जगहों पर बड़ी संख्या में मुसलिम लोगों ने नमाज अदा की और परिवार सहित अपने प्रदेश के लिए अमन-चैन की दुआ मांगी. नमाज खत्म होने के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिल ईद की मुबारकबाद दी.
इस दौरान काफी संख्या में जुटे शहर के जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारियों ने भी लोगों के गले मिल ईद की मुबारकबाद दी. इस खास मौके पर नगर पर्षद अध्यक्ष बजरंग बहादुर सिंह, एएसपी जगन्नाथ रेड्डी, एसडीओ ललन प्रसाद, डीएसपी गौरव पांडेय, पूर्व नगर पर्षद अध्यक्ष अमरदेव सिंह, पूर्व विधायक डॉ प्रमोद सिंह सहित बीडीओ मानेंद्र कुमार सिंह व थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे.
चांद प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड में शांतिपूर्ण तरीके से ईद मनाया गया. लोग एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हुए दिखे. कई जगहों पर ईद मिलन समारोह का आयोजन भी किया गया. इस अवसर पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था थी. थाना प्रभारी सरोज कुमार ने बताया कि ईद काफी शांतिपूर्ण तरीके से मनायी गयी.
अधौरा प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड क्षेत्र में ईद का पर्व शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. लोगों ने पर्व के दौरान भाईचारे की मिसाल पेश की. इस दौरान थानाध्यक्ष शाहिद असलम सुरक्षा-व्यवस्था पर अपनी नजर बनाये हुए थे.
कर्मनाशा प्रतिनिधि के अनुसार, दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मसजिदों व ईदगाहों में गुरुवार को अकीदत के साथ ईद मनायी गयी.
एक-दूसरे के गले मिल लोगों ने ईद की बधाई दी. गुरुवार की सुबह होते ही ईद की खुशी में नहा-धोकर नये-नये कपड़े पहल घर से मसजिद व ईदगाहों की ओर निकल पड़े और ईद की नमाज अदा की. जैसे ही नमाज खत्म हुआ एक-दूसरे के गले मिलने का सिलसिला शुरू हो गया और देर रात्रि तक चलता रहा. पर्व को देखते हुए सरैया कोट्सा छाता,करारी, डुमरी, नुआंव, दुर्गावती, सावठ व मंसुरपुर आदि गांवों के मसजिदों व मदरसों के पास पुलिस व मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगायी गयी थी.
रामगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, इर्द का त्योहार प्रखंड क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया. नमाज सुबह 8:30 बजे शुरू हुई व पावर हाउस स्थित ईदगाह मसजिद में मुफ्ती मौलाना कासमी साहब नेतृत्व में हजारों मुसलमानों ने नमाज अदा किया. इर्द को लेकर प्रशानिक अधिकरियों के देख-रेख में चाक-चौबंद सुरक्षा के प्रबंध किये गये थे. दोपहर दो बजे लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर नमकीन व सेवइयां खायी.
शहरी क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्रों की मसजिदें नमाजियों से भरी रहीं. प्रखंड क्षेत्र स्थित बंदीपुर, देवहलियां मसजिद, मसाढ़ी मसजिद, नरहन ईदगाह, डहरक मसजिद, रामगढ़ गांव स्थित मसजिद, सिसौड़ा ईदगाह, कालानी ठकुरा मस्जिद, नुआंव प्रखंड सहित मसजिदों में नमाज अदा की गयी.
रामगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, ईदगाह व मदरसा के पास चाट-पकौड़े की दुकाने सजी रही. पावर हाउस स्थित मदरसा पर नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी थी.
नमाज अदा करने के बाद लोगों ने गरीबों के बीच कपड़ा, अनाज व रुपये दान किये. इस पर्व पर छोटे बच्चों को ईदी भी दी गयी. सुरक्षा को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी थी.
मोहनिया (नगर) प्रतिनिधि के अनुसार, थाना क्षेत्र के बेलौड़ी गांव में ईद का पर्व लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से मनाया. सभी ने इस मौके पर एक-दूसरे के गले मिल कर बधाई दी.
अहले सुबह बेलौड़ी गांव पहुंचे थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने पंचायत के मुखिया मीर इमरान से मुलाकात की व सौहार्दपूर्ण तरीके से ईद मनाने की अपील की. पहली नमाज 8:15 पर अदा की गयी, जिसमें सभी के लिए अमन चैन की दुआ मांगी गयी.
कुदरा/पुसौली प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड के सभी गांवों में गुरुवार को शांतिपूर्वक ईद मनायी गयी. इसमें लोगो ने एक-दूसरे से गले मिल ईद की बधाई दी. गौरतलब है कि गुरुवार की सुबह से ही लोगों ने स्नान कर मसजिदों में नमाज अदा की. सुरक्षा को लेकर कुदरा के थानाध्यक्ष रविशंकर ने पुलिस बल के साथ पूरे बाजार में फ्लैग मार्च किया. इसको लेकर पूरे प्रखंड के गांव से लेकर बाजार तक पुलिस तैनात रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










