जहां नारी का सम्मान होता है, वहां लक्ष्मी वास करती हैं : सांसद

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़ : जहां नारी का सम्मान होता है, वहां लक्ष्मी का वास होता है. आपकी बदौलत ही मैं सांसद बना, मैं इस क्षेत्र की जनता की सेवा एक पहरेदार के रूप में करने के लिए सदैव तैयार हूं. उक्त बातें बक्सर सांसद अश्विनी चौबे ने गुरुवार को स्थानीय हाइस्कूल के मैदान में आयोजित प्रधानमंत्री उज्ज्वला […]

विज्ञापन
रामगढ़ : जहां नारी का सम्मान होता है, वहां लक्ष्मी का वास होता है. आपकी बदौलत ही मैं सांसद बना, मैं इस क्षेत्र की जनता की सेवा एक पहरेदार के रूप में करने के लिए सदैव तैयार हूं.
उक्त बातें बक्सर सांसद अश्विनी चौबे ने गुरुवार को स्थानीय हाइस्कूल के मैदान में आयोजित प्रधानमंत्री उज्ज्वला कार्यक्रम के दौरान मुफ्त रसोई गैस वितरण के दौरान कही. इस कार्यकम में रामगढ़ व नुआंव के बीपीएल परिवार से जुड़ी करीब 500 महिलाओं को मुफ्त में रसोई गैस कनेक्शन दिया गया. श्री चौबे ने कहा कि लोगों ने इस विधानसभा चुनाव में निर्भीक व जमीन से जुड़े व्यक्ति ( विधायक) को चुन कर सराहनीय कार्य किया है.
बक्सर सांसद ने कहा कि विधायक अशोक सिंह जनता की सेवा करने व क्षेत्र में विकास की गति को आगे बढ़ाने को लेकर रात-दिन एक किये हुए रहते हैं. विधायक अशोक सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की उज्ज्वला योजना एक महत्वकांक्षी कदम है. एक मई 2016 को यह योजना प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गयी. प्रधानमंत्री जी का सोच है कि देश के गरीबों की झोंपड़ियों में भी विकास की किरण पहुंचे. गौरतलब है कि इस रसोई गैस को मुफ्त कनेक्शन वितरण में रामगढ़ की सूरजा गैस एजेंसी व नुआंव की अन्नपूर्णा गैस एजेंसी से जोड़ा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन