शहर की हर गतिविधि पर निगाह रखेगी पुलिस : एएसपी

Updated:
विज्ञापन

भभुआ (सदर) : मंगलवार को एएसपी जगन्नाथ रेड्डी ने अपने कार्यालय कक्ष में मीटिंग के दौरान भभुआ अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. इस दौरान एएसपी ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को ईद पर्व को लेकर अपने अपने क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. खासकर शहर की हरेक गतिविधि पर […]

विज्ञापन

भभुआ (सदर) : मंगलवार को एएसपी जगन्नाथ रेड्डी ने अपने कार्यालय कक्ष में मीटिंग के दौरान भभुआ अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. इस दौरान एएसपी ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को ईद पर्व को लेकर अपने अपने क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. खासकर शहर की हरेक गतिविधि पर नजर रखने की बात कही.

इसके अलावा केस डिस्पोजल, वारंटियों की गिरफ्तारी,
केस के अनुसंधान में गति, बैंकों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने और अपराधियों व अपराध पर लगाम लगाने का निर्देश दिया. मीटिंग में भभुआ नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, चैनपुर थानाध्यक्ष अभय कुमार, सोनहन थानाध्यक्ष गुफरान अली, भगवानपुर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, रामपुर थानाध्यक्ष सुदामा कुमार सहित अवर निरीक्षक विजय कुमार सिंह, ओमप्रकाश सिंह आदि मौजूद थे.
जिन स्थानों पर तैनात होंगे पुलिस के जवान
सात जुलाई को मनाये जाने वाले ईद के त्योहार को देखते हुए शहर के 17 स्थानों पर दंडाधिकारियों के साथ पुलिस के अधिकारी व जवान तैनात रहेंगे. इसके अलावा जिला नियंत्रण कक्ष में जिला कृषि पदाधिकारी भरत प्रसाद सिंह, जिला कल्याण पदाधिकारी कन्हैया राम और जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी किशोर कुमार आनंद को जिम्मा दिया गया है. वहीं ईद पर्व पर जिले में विधि व्यवस्था का संपूर्ण प्रभार अपर समाहर्ता दिलीप कुमार को सौंपा गया है.इसके अलावे शहर के पूरब पोखरा, महावीर स्थान, सीवों चौक, एकता चौक, सब्जी मंडी रोड, पुराना थाना चौक,
नवाबी मुहल्ला मसजिद, जगजीवन स्टेडियम मुख्य द्वार, पटेल चौक, देवी मंदिर रोड, शिवाजी चौक, अष्टभुजी चौक, छावनी मुहल्ला, वार्ड नंबर 15 जामा मस्जिद, जगजीवन स्टेडियम मुख्य नमाज स्थल के अलावा नगर थाना में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ भारी संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहेंगे. इसके अलावा सादी वर्दी में भी पुलिस के जवान हर गतिविधि पर नजर रखेंगे. इसके अलावा भभुआ एसडीओ ललन प्रसाद, मोहनिया एसडीओ डॉ.जीतेंद्र गुप्ता और एएसपी जगन्नाथ रेड्डी, मोहनिया डीएसपी मनोज राम अपने-अपने अनुमंडल में विधि व्यवस्था की देख रेख करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन