खाना बनाते वक्त कुकर का ढक्कन फटा, युवती जख्मी

Updated:
विज्ञापन

भभुआ (सदर) : शहर के वार्ड नंबर दो में रविवार की सुबह एक घर में कुकर फटने से एक 16 वर्षीय युवती जख्मी हो गयी. बताया जाता है कि रविवार सुबह सात बजे वार्ड नंबर दो के शिव पूजन प्रसाद की 16 वर्षीय बेटी सोनी खाना बना रही थी. खाना बनाने के दौरान उसने चूल्हे […]

विज्ञापन

भभुआ (सदर) : शहर के वार्ड नंबर दो में रविवार की सुबह एक घर में कुकर फटने से एक 16 वर्षीय युवती जख्मी हो गयी. बताया जाता है कि रविवार सुबह सात बजे वार्ड नंबर दो के शिव पूजन प्रसाद की 16 वर्षीय बेटी सोनी खाना बना रही थी. खाना बनाने के दौरान उसने चूल्हे पर कूकर में दाल चढ़ा रखा था.

इसी दौरान जब वह कुकर से प्रेशर निकालने का प्रयास कर रही थी, तभी अचानक कूकर तेज आवाज के साथ फट गया और उसकी चपेट में सोनी आ गयी. गरम पानी से झुलसते हुए कूकर के टुकड़ों से जख्मी हो गयी. आनन-फानन में जख्मी युवती को इलाज के लिए परिजनों ने सदर अस्पताल लाया गया. फिलहाल उसका इलाज चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन