डिलीट किये जायेंगे कई जगहों से बने वोटर कार्ड
भभुआ (नगर) : एक से अधिक जगहों पर मतदाता सूची में नाम होने व दो से तीन वोटर आईडी कार्ड रखनेवाले मतदाताओं का नाम सूची से हटाया जायेगा. मतदाता सूची पुनरीक्षण और शुद्धीकरण को ले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बीनायक ने समाहरणालय के वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग रूम में वीसी के माध्यम जिला निर्वाचन पदाधिकारी को महत्वपूर्ण दिशा […]
भभुआ (नगर) : एक से अधिक जगहों पर मतदाता सूची में नाम होने व दो से तीन वोटर आईडी कार्ड रखनेवाले मतदाताओं का नाम सूची से हटाया जायेगा. मतदाता सूची पुनरीक्षण और शुद्धीकरण को ले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बीनायक ने समाहरणालय के वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग रूम में वीसी के माध्यम जिला निर्वाचन पदाधिकारी को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये.
उन्होंने मतदाता सूची से मृत मतदाताओं और शादी कर अन्यत्र स्थान में निवास करनेवाली महिला मतदाताओं का नाम हटाने का निर्देश दिया. मतदाता सूची के डाटा बेस को मतदाता के मोबाइल नंबर से जोड़ने व मतदाता केंद्र से डुप्लीकेट नंबर यानी वैसे मतदाता जो दो तीन स्थानों से वोटर आइडी कार्ड बनवा चुके हैं, उन्हें मतदाता सूची से डिलीट करने की बात कही.मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ऑनलाइन मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, शुद्ध करने, निर्वाचक, सूची में जेंडर अनुपात ठीक करने की आवश्यकता बतायी. उन्होंने मतदाता भवन में मतदाताओं के लिए मुलभूत सुविधाएं पर विशेष ध्यान रखे जाने का निर्देश दिया. इसके अलावा पोलिंग स्टेशनों को गूगल मैप पर दर्शाने की बात कही.
मतदाता सूची के शुद्धीकरण के संबंध में उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में 1200 मतदाता और शहरी क्षेत्र में 1400 मतदाता को सूचीबद्ध किया जाना ठीक रहेगा और पोलिंग स्टेशन की दूरी मतदाताओं के लिए दो किलोमीटर से दूर न हो. इसके अलावा निर्वाचन में प्रयुक्त वाहनों का भुगतान आरटीजीएस के द्वारा वाहन मालिकों के बैंक खाते में या चेक के द्वारा डाक के माध्यम से भेजे जाने का निर्देश दिया.वीसी में डीएम राजेश्वर प्रसाद सिंह, भभुआ एसडीओ ललन प्रसाद, डीसीएलआर उत्तम कुमार मौजूद रहे इस आशय की जानकारी डीपीआरओ मनोज कुमार गुप्ता ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










