अदा हुई माहे रमजान के आखिरी जुमे की नमाज

Updated:
विज्ञापन

भभुआ (सदर) : माहे रमजान के अलविदा की नमाज शुक्रवार को ईदगाह सहित शहर के तमाम मसजिदों में अदा की गयी. इस पाक महीने का यह आखिरी जुमा था. नमाज के लिए शुक्रवार को शहर की तमाम मसजिदों में काफी भीड़ रही. आखिरी जुमे को छोटी ईद भी कहा जाता है. गरमी के बावजूद सामूहिक […]

विज्ञापन

भभुआ (सदर) : माहे रमजान के अलविदा की नमाज शुक्रवार को ईदगाह सहित शहर के तमाम मसजिदों में अदा की गयी. इस पाक महीने का यह आखिरी जुमा था. नमाज के लिए शुक्रवार को शहर की तमाम मसजिदों में काफी भीड़ रही. आखिरी जुमे को छोटी ईद भी कहा जाता है.

गरमी के बावजूद सामूहिक नमाज अदा करने के लिए सभी मसजिदें व ईदगाह रोजेदारों व अकीदतमंदों से खचाखच भरी नजर आयी. ब्लॉक गेट स्थित ईदगाह में पेशइमाम नौशाद खां ने जुमे की नमाज अदा की. इस दौरान शहर के मसजिदों में भी अकीदतमंदों ने खुदा की इबादत में सिर झुका कर नमाज अदा की. मुसलिम धर्मावलंबियों ने मस्जिदों में नमाजियों के लिए अतिरिक्त पंखे, कूलर व वजु के लिए पानी का विशेष इंतजाम किया था. मुसलिम बहुल इलाकों में तड़के सेहरी के समय से ही उत्साह नजर आया. अंतिम जुमे पर कई छोटे-छोटे बच्चों ने भी रोजा रखा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन