इत्र की खुशबू के साथ महका ईद का बाजार
भभुआ(सदर) : इस महीने छह या सात जून को ईद मनायी जायेगी. पर्व में मात्र एक सप्ताह की देरी है. माहे रमजान के बाद आने वाले इस पर्व को लेकर हर तरफ रौनक बढ़ गयी है. बाजारों में भी खरीदार महिला पुरुषों की भीड़ काफी बढ़ी हुई है. मंगलवार सात जून से रमजान का शुभारंभ […]
भभुआ(सदर) : इस महीने छह या सात जून को ईद मनायी जायेगी. पर्व में मात्र एक सप्ताह की देरी है. माहे रमजान के बाद आने वाले इस पर्व को लेकर हर तरफ रौनक बढ़ गयी है. बाजारों में भी खरीदार महिला पुरुषों की भीड़ काफी बढ़ी हुई है. मंगलवार सात जून से रमजान का शुभारंभ हुआ. ईद की आहट को लेकर बाजार गुलजार हैं. बाजार नये-नये कपड़ों से लेकर सेवइयों व पकवान बनाने के सामान से पटा पड़ा है.
इसके अलावा सिलने वाले कपड़े के साथ रेडिमेड, क्राॅकरी व ज्वेलरी सहित शू बाजार भी शबाब पर हैं. इसके साथ ही बाराबंकी व कोशंगाबाद से आयी कई प्रकार के खुशबूदार इत्र की महक बाजारों में फैल गयी है. सजीं सिवइयों व मेवों की दुकान ईद पर सेवइयों व शीर खुरमा को लेकर बाजार में मेवे और किराने की दुकानें सजने लगी हैं. शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों से आने वाले महिला व पुरुषों द्वारा खरीदारी का दौर जारी है. एकता चौक पर सेवइयों व मेवे की दुकान लगाने वाले इरशाद खां, साहेब अली खां ने बताया कि पहले की अपेक्षा अब भीड़ काफी बढ़ने लगी है. शहर के साथ-साथ देहात के लोग भी खरीदारी करने उमड़ रहे हैं. दिन भर रोजे के बाद इफ्तार के साथ बाजार में बढ़ती रौनक इन दिनों शहर के एकता चौक, पटेल चौक व मुंडेश्वरी सिनेमा हॉल के पास और पश्चिम बाजार में देखते ही बन रही है.
रेडिमेड कपड़ेवाले दुकानदार भी पाजामा-कुरता से लेकर जींस, सलवार शूट व चलन में आ रहे परिधानों को रख कर ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं.एकता चौक पर शाम ढलते लग जा रही भीड़ जैसे-तैसे पर्व नजदीक आते जा रहा है, वैसे-वैसे बाजार में खरीदारों की भीड़ बढ़ती जा रही है. सबसे अधिक शहर के एकता चौक और उसके आस-पास स्थित कपड़ों व खाद्य पदार्थों के दुकानों पर काफी भीड़ बढ़ रही है. इफ्तार के बाद तो एकता चौक पर जाम लग जा रहा है और बाजारों में बढ़ी भीड़-भाड़ के चलते यातायात में बाधा भी उत्पन्न हो रही है.
दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पर्व पर उमड़ी भीड़ को देखते हुए एकता चौक पर ट्रैफिक सुचारू करने के लिए पुलिस की तैनाती की जाये, ताकि बिना किसी परेशानी व अवरोध के लोग अपनी खरीदारी कर सके. इस ईद इन सेवइयों का उठाएं लुत्फरूमाली सेवइयां®60 से 80 रुपये प्रति किलो किमामी सेवई®80 से 100 रुपये प्रति किलोदूधफेनी सेवई®80 से 100 रुपये प्रति किलोपटना लच्छा सेवई®70 से 80 रुपये प्रति किलो वाराणसी लच्छा सेवई®60 से 70 रुपये प्रति किलो छड़ सेवई®40 से 45 रुपये प्रति किलो पटना पापा बिस्कुट®80 रुपये प्रति किलो इंदौरी टोस्ट गिफ्ट पैक®100 रुपये प्रति किलो गिफ्ट पैक साधारण®500 सौ ग्राम सौ रुपये 250 ग्राम 50 रुपये माकुती लच्छा पटना®80 से 100 रुपये प्रति किलो टोपी गोल टोपी®20 से 80 रुपये पल्लावाला टोपी®15 से 20 रुपये इंडोनेसियाई टोपी®80 से 250 रुपये रूमाल®20 से 80 रुपये प्रति पीस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










