रामगढ़ में प्रमुख बनीं निशा, तो उपप्रमुख बने ओम

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़ में प्रमुख बनीं निशा, तो उपप्रमुख बने ओम फोटो- 9.अपने समर्थको के साथ प्रमुख निशा व् उपप्रमुख ओम सिंह 10 प्रमुख व उपप्रमुख को जित का प्रमाण प्रत्र देते एसडीओप्रतिनिधि4रामगढ़प्रखंड कार्यालय स्थित सभा कक्ष भवन में गुरुवार को प्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख पद का चुनाव हुआ. चुनाव एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी जितेंद्र गुप्ता की […]

विज्ञापन

रामगढ़ में प्रमुख बनीं निशा, तो उपप्रमुख बने ओम फोटो- 9.अपने समर्थको के साथ प्रमुख निशा व् उपप्रमुख ओम सिंह 10 प्रमुख व उपप्रमुख को जित का प्रमाण प्रत्र देते एसडीओप्रतिनिधि4रामगढ़प्रखंड कार्यालय स्थित सभा कक्ष भवन में गुरुवार को प्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख पद का चुनाव हुआ. चुनाव एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी जितेंद्र गुप्ता की देख-रेख में कराया गया. चुनाव हाॅल से 100 गज की दूरी पर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे. लोगों के आवागमन वाले रास्तों को कुछ देर तक के लिए बंद कर दिया गया था. गौरतलब है कि प्रमुख व उपप्रमुख पद के चुनाव को लेकर प्रखंड के कुल 16 नवनिर्वाचित बीडीसी प्रत्याशियों ने भाग लिया. इस दौरान महुवर पंचायत की बीडीसी निशा देवी ने नौ मत प्राप्त कर प्रखंड प्रमुख पद की कुरसी पर काबिज हुईं, जबकि इनके प्रतिद्वंद्वी दिनेश पासवान को कुल छह मत ही मिले. वहीं उपप्रमुख पद को लेकर दो उम्मीदवारों ने अपना नामांकन भरा. चुनाव में ओम प्रकाश सिंह को 10 मत प्राप्त हुए, वहीं ब्रजेश सिंह को मात्र छह मत पाकर ही संतोष करना पड़ा. चुनाव संपन्न होने के बाद एसडीओ ने प्रमुख व उपप्रमुख को प्रमाणपत्र देकर उन्हें शपथ दिलायी. मौके पर जन्नत मिया, ब्रजेश सिंह, अमरावती देवी, कुंती देवी, ललन प्रसाद, मनोज कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, दिनेश पासवान, विजय शंकर कुम्हार व अभिमन्यु सिंह आदि पंचायत समिति के सदस्य शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन