जिला पर्षद अध्यक्ष बने वश्विंभर, सुनील उपाध्यक्ष
जिला पर्षद अध्यक्ष बने विश्वंभर, सुनील उपाध्यक्ष फोटो. 5. उप जिला पार्षद को मिला प्रमाणपत्र 7. जितने के बाद माला पहनाते चुनाव को लेकर सुबह से ही रही गहमागहमी प्रतिनिधि4भभुआ (नगर)पंचायत चुनाव की गहमागहमी के बाद इस चुनाव की आखिरी कड़ी में गुरुवार को जिला पर्षद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव कराया गया. जिप अध्यक्ष […]
जिला पर्षद अध्यक्ष बने विश्वंभर, सुनील उपाध्यक्ष फोटो. 5. उप जिला पार्षद को मिला प्रमाणपत्र 7. जितने के बाद माला पहनाते चुनाव को लेकर सुबह से ही रही गहमागहमी प्रतिनिधि4भभुआ (नगर)पंचायत चुनाव की गहमागहमी के बाद इस चुनाव की आखिरी कड़ी में गुरुवार को जिला पर्षद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव कराया गया. जिप अध्यक्ष का सेहरा किसके सिर बंधेगा इसको लेकर महीनों से कयास लगाये जा रहे थे. आखिरकार इस कुरसी पर जिला परिषद चांद भाग दो के विश्वंभर नाथ सिंह उर्फ वकील सिंह ने अपना कब्जा जमाया. वहीं, मोहनिया भाग दो के सुनील कुमार सिंह ने उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की. समाहरणालय के सभागार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजेश्वर प्रसाद सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ. सुबह 11 बजे से चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई. सबसे पहले निर्वाचित 19 जिला पर्षद को पद व गोपनियता की शपथ दिलायी गयी. इसके बाद निर्वाचन की प्रक्रिया आरंभ हुई. इस चुनावी प्रक्रिया में सभी 19 जिला पार्षद मौजूद थे. अध्यक्ष पद के लिए विश्वंभर नाथ सिंह उर्फ वकील यादव व प्रमोद सिंह ने परचा दाखिल किया. इस दौरान विश्वंभर नाथ सिंह को 13 मत प्राप्त हुए, जबकि प्रमोद सिंह के पक्ष में छह मत पड़े. वहीं जिला पर्षद उपाध्यक्ष के लिए सुनील कुमार सिंह व भगवानपुर की सुमन देवी ने परचा दाखिल किया. इस चुनाव में सुनील कुमार सिंह को 12 मत प्राप्त हुए. वहीं सुमन देवी को सात मत प्राप्त हुए. इस तरह पांच मतों के अंतर सुनील कुमार सिंह को विजयी घोषित किया गया. निर्वाचित जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजेश्वर प्रसाद सिंह ने पद व गोपनियता की शपथ दिलायी. विकास के प्रति जतायी प्रतिबद्धतानवनिर्वाचित जिला पर्षद अध्यक्ष विश्वंभर नाथ सिंह उर्फ वकील यादव ने विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए कहा कि कैमूर का सर्वांगिण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई की व्यवस्था, स्कूली बच्चों को समय से छात्रवृत्ति सहित विकास आमलोगों तक पहुंचे, इसका हर हाल में ख्याल रखा जायेगा. वहीं निर्वाचित उपाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि विकास कार्यों को धरातल पर उतारना प्राथमिकता होगी.सुरक्षा व्यवस्था रही चौकसजिला पर्षद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. समाहरणालय गेट से लेकर परिसर के चारों तरफ सुरक्षा को ले पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. एएसपी जगन्नाथ रेड्डी और थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते देखे गये. समर्थकों से सड़क रहा जामजिला पर्षद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर गुरुवार को समाहरणालय परिसर के बाहर समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा. सैकड़ों की संख्या में जुटे समर्थकों की वजह से मुख्य पथ पर आवागमन भी बाधित रहा. जिला पर्षद सदस्यों के सभाकक्ष में प्रवेश के बाद ही समर्थकों की बेचैनी बढ़ गयी. दोपहर एक बजे के बाद परिणाम आने के बाद विश्वंभर नाथ सिंह के समर्थक खुशी से उछल पड़े. नवनिर्वाचित जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के समाहरणालय परिसर से बाहर आते ही समर्थकों ने उन्हें फुल मालाओं से लाद दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










