सगी बहनों के साथ छेड़खानी, मारपीट

Updated:
विज्ञापन

घरवालों ने विरोध किया, तो उन्हें भी मारपीट कर किया घायल भभुआ (सदर) : बेतरी गांव में मंगलवार की रात शौच के लिए घर से निकली दो सगी बहनों के साथ छेड़खानी के बाद विरोध में हुई मारपीट में महिलाओं सहित 10 लोग घायल हो गये. छेड़खानी की शिकार दोनों बहनों के साथ उनके माता-पिता […]

विज्ञापन

घरवालों ने विरोध किया, तो उन्हें भी मारपीट कर किया घायल

भभुआ (सदर) : बेतरी गांव में मंगलवार की रात शौच के लिए घर से निकली दो सगी बहनों के साथ छेड़खानी के बाद विरोध में हुई मारपीट में महिलाओं सहित 10 लोग घायल हो गये. छेड़खानी की शिकार दोनों बहनों के साथ उनके माता-पिता और छोटे भाइयों को भी काफी चोटे आयी हैं.
बताया जाता है कि बेतरी गांव की दोनों बहने मंगलवार की देर शाम शौच के लिए गांव से पूरब खेत की ओर जा रही थीं. इसी दौरान बीच रास्ते में ही गांव के विजय कोइरी के बेटे अभिषेक कुमार, मुखिया कोईरी के बेटे विनोद व उदय कोइरी के बेटे सुदर्शन ने दोनों पर फब्तियां कसी. इस के बाद भी जब युवतियों ने कुछ नहीं कहा, तो युवकों का हौसला बढ़ गया और दोनों का दुपट्टा खींचने लगे. युवकों के इस व्यवहार पर दोनों बहनों ने चीखना शुरू कर दिया. पास स्थित घर के लोग दौड़े चले आये, तो युवकों ने उनके साथ मारपीट कर शुरू कर दी.
इसी बीच दोनों युवतियां व उसके परिजन पिटाई से बच कर घर की ओर भागे तो युवकों के साथ रहे अन्य लोग भी घर तक दौड़ाते हुए पहुंचे और उनके साथ घर में घुस कर मारपीट की. इससे दोनों बहनों सहित उसके माता-पिता और दो छोटे भाई गंभीर रूप से घायल हो गये.इस दौरान हुई मारपीट में आरोपित युवकों के साथ रहे कुछ लोग भी घायल हो गये. घटना के बाद जुटे लोगों ने घायल सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. इस मामले में छेड़खानी व मारपीट की शिकार युवतियों ने थाने में आवेदन देते हुए गांव के ही सुदर्शन कोइरी, रंजय कोईरी व संजय कोइरी सहित अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है.
मामले में होगी कड़ी कार्रवाई: नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच 30 वर्षों से 25 बिघे जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है. पुलिस जानकारी जुटाने में जुटी है. जल्द मामले की तह तक पहुंचते हुए आरोपित लोगों को पकड़ा जायेगा और उन पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
मंगलवार की रात शौच जाने के दौरान कुछ बदमाश युवकों ने की छेड़खानी, मारपीट में 10 घायल
दूसरे पक्ष ने बच्चों के विवाद को बताया घटना का कारण
इस छेड़खानी मामले में आरोपित बने लोगों को भी मारपीट के दौरान चोटें आयी हैं और उन्होंने इस घटना का कारण बच्चों के बीच मंगलवार की दोपहर हुए आपसी विवाद को बताया. सदर अस्पताल में भरती दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि दोपहर में झगड़ा हुआ था. इसी को लेकर शाम में मारपीट की गयी, जिसमें सुदर्शन कुमार, रंजय सिंह, विकास कुमार, संजय कोईरी, अभिषेक कुमार आदि का सिर फट गया और वह सभी घायल हो गये. इस मामले में इन लोगों द्वारा छेड़खानी के शिकार हुए युवती के पिता, भाई सहित दौलत कोइरी, कमलेश कुमार, मिथिलेश, लालू पर मामला नगर थाने में दर्ज कराया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन