शादीशुदा महिला का अपहरण

Updated:
विज्ञापन

भभुआ (सदर) : शहर के एकता चौक से मायके जाने के दौरान एक शादीशुदा और दो बच्चों के मां का अपहरण कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. अपहृत महिला के पति ने इस आशय की जानकारी नगर थाने को देते हुए एक युवक पर अपनी पत्नी का अपहरण कर लेने का आरोप […]

विज्ञापन
भभुआ (सदर) : शहर के एकता चौक से मायके जाने के दौरान एक शादीशुदा और दो बच्चों के मां का अपहरण कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. अपहृत महिला के पति ने इस आशय की जानकारी नगर थाने को देते हुए एक युवक पर अपनी पत्नी का अपहरण कर लेने का आरोप लगाया है.
महिला के अपहरण की घटना 17 जून की बतायी जाती है, जब सोनहन थाना क्षेत्र के सिलौटा गांव के आलोक सिंह की पत्नी निर्मला देवी अपने बेटे कुश पटेल के साथ अपने मायके शहर के कंचन नगर आ रही थीं. इसी दौरान एकता चौक पर मिले चैनपुर थाना क्षेत्र के बबुरहन गांव के जान पहचान के प्रदीप सिंह मिला तो महिला ने अपने बेटे को वापस अपने ससुराल सिलौटा भेज दिया व स्वयं प्रदीप सिंह के साथ मायके के लिए चल पड़ी. इसी बीच जब पत्नी से संपर्क नहीं हो सका तो पति 20 जून ससुराल पहुंच गया.
लेकिन, वहां जब वह पहुंचा, तो उसकी पत्नी वहां नहीं मिली. इसके बाद काफी खोजबीन के बावजूद जब उसका कहीं सुराग नहीं लगा सका तो थक हार कर बबुरहन के प्रदीप सिंह पर अपनी पत्नी का अपहरण कर उसे छुपा दिए जाने का आरोप लगाते हुए नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष शाहीद असलम ने बताया कि मामले को दर्ज कर लिया गया है. गायब महिला के संबंध में पुलिस द्वारा तहकीकात करते हुए जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन