20 दिनों में जैतपुरा पंप कैनाल को करें चालू
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नुआंव : एक बार फिर जैतपुरा पंप कैनाल को चालू करने के लिए प्रयास तेज हो गये हैं. सोमवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ उक्त कैनाल पर पहुंचे डीएम राजेश्वरप्रसाद सिंह ने यूपी के देवल पंप कैनाल के तर्ज पर जैतपुरा पंप कैनाल को 20 दिनों में चालू करने का निर्देश दिया. खास […]
विज्ञापन
नुआंव : एक बार फिर जैतपुरा पंप कैनाल को चालू करने के लिए प्रयास तेज हो गये हैं. सोमवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ उक्त कैनाल पर पहुंचे डीएम राजेश्वरप्रसाद सिंह ने यूपी के देवल पंप कैनाल के तर्ज पर जैतपुरा पंप कैनाल को 20 दिनों में चालू करने का निर्देश दिया.
खास बात यह रही कि नये सिस्टम यानी सबमर्सिबल पंप के जरिये जैतपुरा पंप कैनाल को चलाने की योजना तत्काल ठंडे बस्ते में डाल मोटर के जरिये पुरानी पद्धति से ही घंटों मंथन के बाद चलाने का निर्णय लिया गया.
दोपहर में जैतपुरा पंप कैनाल पर पहुंचे डीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ मंथन कर नयी पद्धति यानी सबमर्सिबल पंप के जरिये नदी से पानी खींच नहर में देने की हर योजना जब विफल होती नजर आयी. इस दौरान किसानों ने अपनी समस्या सुनाई. इसके बाद डीएम ने महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित यूपी के देवल पंप कैनाल का निरीक्षण किया और संबंधित विभाग के अधिकारियों को देवल पंप कैनाल के तर्ज पर ही पानी देने का निर्देश जारी किया.
किसानों की समस्या को देखते हुए पंप कैनाल को चालू करने के लिए 20 दिनों की समय सीमा भी तय की. डीएम ने सिंचाई विभाग के अभियंताओं को साफ तौर पर कहा कि मोटर के जरिये नदी से पानी नहर में छोड़ें.
इसके साथ ही नाव पर मोटर रख उसके जरिए नहर में पानी लिफ्ट कराने के लिए जो भी जरूरी सामान या आदेश की जरूरत है उसे 20 दिनों में पूरा कर हर हाल में कैनाल को चालू करें. डीएम द्वारा दोनों कैनालों के निरीक्षण एवं 20 दिनों में पंप कैनाल को चालू करने के निर्देश देने के बाद जैतपुरा पंप कैनाल से जुड़े किसानों में एक बार फिर उक्त कैनाल के चालू होने की उम्मीद जग गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










