सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कर्मनाशा : दो दिन पूर्व डहरक रामगढ़ स्थित पेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल बिलासपुर दुर्गावती के चिंटू शर्मा की रविवार की देर शाम मौत हो गयी. वहीं कोटसा निवासी रिश्तेदार रंजीत शर्मा वाराणसी ट्राॅमा सेंटर में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. चिंटू शर्मा की मौत की खबर […]
विज्ञापन
कर्मनाशा : दो दिन पूर्व डहरक रामगढ़ स्थित पेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल बिलासपुर दुर्गावती के चिंटू शर्मा की रविवार की देर शाम मौत हो गयी. वहीं कोटसा निवासी रिश्तेदार रंजीत शर्मा वाराणसी ट्राॅमा सेंटर में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. चिंटू शर्मा की मौत की खबर जैसे ही रविवार को गांव में पहुंची, परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन बन गया. मौत की खबर पाकर रामगढ़ विधायक अशोक सिंह सोमवार की सुबह कबिलासपुर गांव पहुंचे व शोकाकुल परिवार से मुलाकात की.
मृतक की चार बेटियां व एक बेटा है. बेटा जन्मजात मंदबुद्धि है. विधायक ने बताया कि मृतक का परिवार बीपीएल से जुड़ा है. उन्होंने मृतक के आश्रितों को चार लाख रुपये देने की मांग सरकार से की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










