छेड़खानी के तीन आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

मोहनिया (नगर) : एक महिला के साथ कई दिनों से छेड़खानी कर रहे तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मोहनिया थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि तीनों आरोपित कई दिनों से उक्त महिला के साथ छेड़खानी कर रहे थे. इसके बाद पीड़ित महिला ने मोहनिया थाने में तीनों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी […]

विज्ञापन

मोहनिया (नगर) : एक महिला के साथ कई दिनों से छेड़खानी कर रहे तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मोहनिया थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि तीनों आरोपित कई दिनों से उक्त महिला के साथ छेड़खानी कर रहे थे. इसके बाद पीड़ित महिला ने मोहनिया थाने में तीनों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों को पकड़ कर जेल भेज दिया गया है.

जानकारी के अनुसार, प्रतिमा देवी नाम की महिला भाड़े के मकान में रहते है. कई दिनों से स्टूवरगंज निवासी अफरोज कुरैशी, परवेज राइन व नीरज गुप्ता कई दिनों से महिला के साथ छेड़खानी व अभद्रता कर रहे थे. इसके बाद पीड़ित महिला ने तीनों आरोपितों के खिलाफ थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी और इस मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई कर तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन