बाइक से गिरीं शिक्षिका, जख्मी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ (सदर) : पति के साथ बाइक से गुरुवार को शहर स्थित केंद्र पर डीएलइएड की परीक्षा देने आ रही एक शिक्षिका सड़क पर गिर कर घायल हो गयीं. घटना अचानक सड़क पर आयी गाय को बचाने में बाइक फिसलने के दौरान हुई बतायी जाती है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि उत्क्रमित […]
विज्ञापन
भभुआ (सदर) : पति के साथ बाइक से गुरुवार को शहर स्थित केंद्र पर डीएलइएड की परीक्षा देने आ रही एक शिक्षिका सड़क पर गिर कर घायल हो गयीं. घटना अचानक सड़क पर आयी गाय को बचाने में बाइक फिसलने के दौरान हुई बतायी जाती है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय इचांव में शिक्षिका के पद पर तैनात कुमारी गीता देवी अपने पति गोरख पासवान के साथ बाइक पर भभुआ टाउन हाइस्कूल स्थित परीक्षा केंद्र पर डीएलइएड की परीक्षा देने नौ बजे आ रही थीं. इसी दौरान चैनपुर-भभुआ सड़क स्थित परैयां मोड़ क समीप अचानक मुख्य सड़क पर आयी एक गाय के चलते शिक्षिका के पति की बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक के पीछे बैठी महिला सड़क पर जा गिरी. सड़क पर गिरने से शिक्षिका को काफी चोंटे आयी जिसे इलाज के लिए राहगीरों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया जहां शिक्षिका का इलाज डाॅ अनिल कुमार द्वारा किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










