चार जून को वट सावित्री पर सुहागिन करेंगी पूजा

Updated:
विज्ञापन

भभुआ (सदर) : चार जून को सुहाग रक्षा का प्रमुख पर्व वट सावित्री है. इसको लेकर शहर में पूजन सामग्री की दुकानें सजने लगी हैं. इस दिन शहर सहित पूरे जिले की महिलाएं अपने पति की रक्षा और लंबी आयु की कामना करते हुए व्रत रख कर बरगद पेड़ की पूजा करती हैं और कथा […]

विज्ञापन

भभुआ (सदर) : चार जून को सुहाग रक्षा का प्रमुख पर्व वट सावित्री है. इसको लेकर शहर में पूजन सामग्री की दुकानें सजने लगी हैं. इस दिन शहर सहित पूरे जिले की महिलाएं अपने पति की रक्षा और लंबी आयु की कामना करते हुए व्रत रख कर बरगद पेड़ की पूजा करती हैं और कथा सुन कर प्रसाद चढ़ाती हैं. पूरे जिले में यह प्रथा पौराणिक काल से चली आ रही है. इसमें हर जाति, वर्ग की महिलाएं सज धज कर लोक गीत गाते हुए बरगद पेड़ तक जाती हैं

और इस पर जल,पुष्प, अक्षत अर्पित कर लाल पीले धागे तीन बार लपेट कर गौरी पूजा करेंगी. कथा सुनने के पश्चात प्रसाद चढ़ा कर घर वापस आयेंगी हैं. इस पर्व में महिलाएं सज धज कर टोकरी में मिट्टी के वर्तन में धान का लावा, उड़द के बेसन का बरमाला, बांस की सजी डोलची, कपड़े का बना हुआ वर, बांस का पंखा सहित आम, लीची, केला सहित पांच पके मौसमी फल, फूल, अक्षत, लाल,पीला धागा आदि लेकर वट वृक्ष की पूजा करती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन