पशु तस्कर की तलाश में कैमूर पहुंची यूपी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

भभुआ (सदर) : पिकअप पर लदे पशुओं के साथ पकड़े गये चालक की निशानदेही पर कैमूर के एक पशु तस्कर को पकड़ने के लिए बुधवार को यूपी की अदलहार थाने की पुलिस कैमूर पहुंची. नगर थाना को इस कार्रवाई की सूचना देने पहुंचे अदलहार थाने के एएसआइ उमेश राय ने बताया कि 30 मार्च को […]

विज्ञापन
भभुआ (सदर) : पिकअप पर लदे पशुओं के साथ पकड़े गये चालक की निशानदेही पर कैमूर के एक पशु तस्कर को पकड़ने के लिए बुधवार को यूपी की अदलहार थाने की पुलिस कैमूर पहुंची. नगर थाना को इस कार्रवाई की सूचना देने पहुंचे अदलहार थाने के एएसआइ उमेश राय ने बताया कि 30 मार्च को अदलहार थाने की पुलिस ने पिकअप पर लदे पशुओं सहित उसके चालक को गिरफ्तार किया था.
चालक ने दिये बयान में बताया था कि सारे पशु कैमूर के रूइयां गांव निवासी अशोक राय ने बाजार में बेचने के लिए भेजे हैं. इसी आधार पर अदलहर की पुलिस टीम पशु तस्कर को पकड़ने के लिए नगर थाना पहुंची थी. नगर थाना से स्वीकृति प्राप्त करते ही अदलहार पुलिस टीम आरोपित को गिरफ्तार करने निकल गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन