''भाई तनी बताव ना के चल रहल बा आगे''

Updated:
विज्ञापन

भभुआ(नगर) : पंचायत चुनाव की मतगण ना के दौरान सुबह से ही समर्थकों व प्रत्याशियों की भीड़ मतगणना केंद्र पर इकट्ठा होने लगी थी. मतगणना की पल-पल की जानकारी लेने के लिए इस भीषण गरमी की परवाह किये बगैर प्रत्याशियों के समर्थक और उनके रिश्तेदार पूरे जोश के साथ मतगणना केंद्र के पास पूरे दिन […]

विज्ञापन
भभुआ(नगर) : पंचायत चुनाव की मतगण ना के दौरान सुबह से ही समर्थकों व प्रत्याशियों की भीड़ मतगणना केंद्र पर इकट्ठा होने लगी थी. मतगणना की पल-पल की जानकारी लेने के लिए इस भीषण गरमी की परवाह किये बगैर प्रत्याशियों के समर्थक और उनके रिश्तेदार पूरे जोश के साथ मतगणना केंद्र के पास पूरे दिन मंडराते रहे. मोबाइल के जरिये लगातार संपर्क बनाये लोग कौन आगे है, कौन पीछे है कि जानकारी लेते देखे जा रहे थे. प्रत्याशियों के समर्थकों का मोबाइल हर वक्त घनघना रहा है.
गांव में बैठे समर्थकों भी लगातार मतगणना केंद्र पर पहुंचे लोगों से चुनाव परिणाम व रुझानों की पल-पल की जानकारी लेने को बेचैन दिखे. समर्थक हर वक्त मतगणना केंद्र से बाहर आनेवाले लोगों से पंचायत की मतगणना का हाल पूछते रहे, जहां एक ओर प्रत्याशी व मतगणना एजेंट मतगणना कक्ष के अंदर पूरी मुस्तैदी के साथ डटे हुए थे. वहीं उनके समर्थक परिणाम जानने के इंजतार में रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन