महिला के खाते से 3100 रुपये गायब

Updated:
विज्ञापन

भभुआ (सदर) : शहर के वार्ड नंबर 23 की एक महिला के बैंक खाते से 31 सौ रुपये गायब हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. महिला रीता देवी के पति वीरेंद्र खरवार ने इसकी गुहार नगर थाने में लगाते हुए बताया कि उसके भाई ने 28 माई को ढ़ाई हजार रुपया खाते में […]

विज्ञापन
भभुआ (सदर) : शहर के वार्ड नंबर 23 की एक महिला के बैंक खाते से 31 सौ रुपये गायब हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. महिला रीता देवी के पति वीरेंद्र खरवार ने इसकी गुहार नगर थाने में लगाते हुए बताया कि उसके भाई ने 28 माई को ढ़ाई हजार रुपया खाते में भेजा गया था, जबकि पहले से उक्त खाते में खाते में छह सौ रुपये पड़े हुए थे.
महिला जब सोमवार को कुबेर कॉम्प्लेक्स स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से रुपये निकालते पहुंची, तो पता चला कि उसके खाते में रुपये ही नहीं हैं.
महिला का आरोप है कि वह गायब रुपये के बारे में पता करने की काफी देर तक गुहार लगाती रही, लेकिन बैंक के कर्मियों ने मदद की जगह अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उसे बैंक से भगा दिया गया. महिला इसकी गुहार लगाने थाने पहुंची, जहां पुलिस ने उसका आवेदन लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन