सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ/चांद : चांद-भभुआ रोड पर चांद नहर के पास सोमवार को बाइक व मारुति की टक्कर में बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया. घायल व्यक्ति की पहचान शिवकुमार यादव के रूप में हुई है. वह उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के चकिया थाने के अर्जीकला गांव के बताये जाते हैं. जानकारी के अनुसार, […]
विज्ञापन
भभुआ/चांद : चांद-भभुआ रोड पर चांद नहर के पास सोमवार को बाइक व मारुति की टक्कर में बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया. घायल व्यक्ति की पहचान शिवकुमार यादव के रूप में हुई है. वह उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के चकिया थाने के अर्जीकला गांव के बताये जाते हैं. जानकारी के अनुसार, शिवशंकर यादव अपने ससुराल कजरा (उत्तर प्रदेश) से अपने गांव अर्जीकला बाइक से जा रहा थे.
चांद नहर पर भभुआ की तरफ से तेजी से आ रही एक मारुति की चपेट में आ गये व बुरी तरह से जख्मी हो गये. राहगीरों की मदद से पीएचसी चांद पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें बनारस ले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










