बोलेरो से 427 लीटर शराब बरामद, दो धंधेबाज गिरफ्तार

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

र्गावती थाना क्षेत्र के कलवरिया कर्णपूरा गांव के समीप से पुलिस ने रविवार की शाम एक बोलेरो से 2374 बोतल शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

कर्मनाशा. दुर्गावती थाना क्षेत्र के कलवरिया कर्णपूरा गांव के समीप से पुलिस ने रविवार की शाम एक बोलेरो से 2374 बोतल शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार धंधेबाजों में जितेंद्र राय बख्तियारपुर पटना तथा रोहित कुमार साकीम चौक पटना सिटी थाना चौक जिला पटना के निवासी शामिल बताये गये हैं. थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया रविवार की शाम कर्णपूरा के पास वाहन चेकिंग के क्रम में एक बोलेरो रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 65 एएस 6570 आती दिखाई दी. नजदीक आने पर उसे रोक कर तलाशी ली गयी, तो 30 कार्टन में 2374 बोतल यानी 427 लीटर शराब बरामद की गयी, साथ ही दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया गया. शराब व बोलेरो को जब्त कर पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन