बगही पुल के पास हाइवा की टक्कर से बाइक सवार गंभीर
Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 25 Feb 2026 6:36 PM
KAIMUR NEWS.करमचट थाना क्षेत्र के सोन उच्च स्तरीय मुख्य नहर पथ पर बगही पुल के पास हाइवा ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का उपचार रोहतास जिला के चेनारी अस्पताल में चल रहा है.
ग्रामीणों ने घंटों किया सड़क जाम, पुलिस ने समझाकर हटाया दो दिन में दूसरी घटना से लोगों में आक्रोश प्रतिनिधि, रामपुर करमचट थाना क्षेत्र के सोन उच्च स्तरीय मुख्य नहर पथ पर बगही पुल के पास हाइवा ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का उपचार रोहतास जिला के चेनारी अस्पताल में चल रहा है. घायल की पहचान रोहतास जिला के रायपुर गांव निवासी स्व उमाशंकर बिंद के पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गयी है. मिली जानकारी के अनुसार भारत माला एक्सप्रेस वे निर्माण कार्य के लिए हाइवा सबार की ओर से मिट्टी लेकर उक्त पथ से आ रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से जा रहे बाइक सवार को बगही पुल के पास टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी व चालक बुरी तरह घायल हो गया. आसपास के लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए चेनारी भेजा गया. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को घंटों जाम रखा. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया. गौरतलब है कि दो दिन पूर्व भी इसी पथ पर झलखोरा गांव के पास हाइवा ने एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी थी. उस घटना में स्कूल जा रहा लोहदी गांव का 10 वर्षीय राजा कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था.लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी है. ग्रामीणों का कहना है कि इन वाहनों की तेज गति व ओवरलोड ढुलाई पर प्रशासन द्वारा रोक नहीं लगायी गयी तो कभी भी बड़ी अनहोनी हो सकती है.इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाइवा को जब्त कर थाने ले आयी है. घायल का उपचार चेनारी अस्पताल में चल रहा है. अब तक किसी प्रकार का आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










