चिकन दुकान से चोर ले उड़े 15 हजार नकद सहित दो लाख के सामान

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 18 Apr 2026 4:43 PM

विज्ञापन

परसिया मंडलकारा के सामने स्थित एक चिकन की दुकान से चोरों ने 15 हजार नकद सहित दो लाख रुपये का सामान उड़ा लिया.

विज्ञापन

भभुआ सदर. परसिया मंडलकारा के सामने स्थित एक चिकन की दुकान से चोरों ने 15 हजार नकद सहित दो लाख रुपये का सामान उड़ा लिया. दुकान से चोरी की यह घटना शुक्रवार रात की बतायी जाती है. इस मामले में मोहनिया थाना क्षेत्र के मझाड़ी गांव निवासी भगवान राम की पत्नी उजाला कुमारी ने भभुआ थाने में आवेदन देकर बताया कि उनका परसिया स्थित मंडलकारा भभुआ के सामने चिकन की दुकान है. बेटी की तबीयत खराब रहने की वजह से 16 तारीख को वह अपने गांव चली गयी थी. शनिवार सुबह जब वापस लौटी तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है और दुकान में रखा सारा सामान जिसकी कीमत दो लाख रुपये थी और 15 हजार नकद रुपये गायब है. चोरों ने उसकी दुकान को खाली कर दिया था. इस मामले में पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन