खोराडीह गांव से 17 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 15 Oct 2025 4:42 PM

विज्ञापन

KAIMUR NEWS.पुलिस ने थाना क्षेत्र के खोराडीह गांव में गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी के दौरान एक मकान से 17 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद कई, लेकिन धंधेबाज पुलिस के पकड़ में नहीं आ सका.

विज्ञापन

चैनपुर.

पुलिस ने थाना क्षेत्र के खोराडीह गांव में गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी के दौरान एक मकान से 17 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद कई, लेकिन धंधेबाज पुलिस के पकड़ में नहीं आ सका. फरार धंधेबाज खोराडीह गांव निवास श्रीकिशुन यादव का पुत्र मंटू यादव बताया जाता है. इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि खोराड़ी गांव में मंटू यादव शराब की खरीद- बिक्री कर रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही मंटू यादव फरार हो चुका था. उन्होंने बताया कि जब मंटू यादव के घर की तलाशी ली गयी, तो घर के बाहर दरवाजे के समीप प्लास्टिक के बोरे में कार्टन में छुपा कर रखी 17 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई. उन्होंने बताया कि शराब बरामद होते ही उसे जब्त कर थाने लाया गया. साथ ही फरार धंधेबाज के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन