ePaper

कैमूर में मामा की मदद से युवक ने युवती के साथ किया दुष्कर्म

Updated at : 30 Nov 2019 1:16 PM (IST)
विज्ञापन
कैमूर में मामा की मदद से युवक ने युवती के साथ किया दुष्कर्म

भभुआ : कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में बदमाश युवक द्वारा अपने मामा के सहयोग से गांव की ही एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. इस मामले में पीड़िता ने महिला थाने में आरोपित युवक और उसके मामा के खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी है. इधर, पुलिस […]

विज्ञापन

भभुआ : कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में बदमाश युवक द्वारा अपने मामा के सहयोग से गांव की ही एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. इस मामले में पीड़िता ने महिला थाने में आरोपित युवक और उसके मामा के खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी है. इधर, पुलिस मामले को दर्ज करते हुए कारवाई में जुट गयी.

थाने को सौंपे गये आवेदन में पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वह घर के आंगन में बैठ कर अपनी छोटी ममेरी बहन को कपड़ा पहना रही थी. इसी दौरान गांव के रहनेवाले मुन्ना राम का बेटा गुड्डन राम उर्फ बबलू और यूपी के कलपुरा का रहनेवाला उसका मामा गुड्डू राम उसके घर के अंदर घुस आये और इस दौरान गुड्डू राम ने दरवाजा बंद कर दिया. इसके बाद बबलू ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. युवक ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. उसके माता-पिता खेत पर से धान काट कर जब घर आये, तो उसने इस घटना की जानकारी उन्हें दी. इसके बाद वह अपने माता-पिता के साथ भभुआ महिला थाने पहुंची. यहां उसने आरोपितों के खिलाफ कारवाई का आवेदन दिया.

इधर, इस मामले में महिला थानाध्यक्ष संजय कुमार द्वारा पीड़िता के आवेदन पर एफआइआर दर्ज करते हुए पीड़िता का शुक्रवार को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराते हुए उसका बयान सक्षम कोर्ट के समक्ष 164 के तहत बयान दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच सहित आरोपितों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन