कैमूर : मां मुंडेश्वरी के विशेष दर्शन के लिए लगेंगे 501 रुपये
Updated at : 01 Aug 2019 8:41 AM (IST)
विज्ञापन

भगवानपुर(कैमूर) : मां मुंडेश्वरी मंदिर में विराजमान आदिशक्ति माता के विशेष दर्शन-पूजन (देवी प्रतिमा की दीर्घा में घुस कर) करने के लिए अब श्रद्धालुओं को 501 रुपये धार्मिक न्यास परिषद के कोष में जमा करने होंगे. बुधवार को इसका श्रीगणेश धार्मिक न्यास परिषद के सचिव अशोक कुमार सिंह ने 501 रुपये की रसीद कटाने के […]
विज्ञापन
भगवानपुर(कैमूर) : मां मुंडेश्वरी मंदिर में विराजमान आदिशक्ति माता के विशेष दर्शन-पूजन (देवी प्रतिमा की दीर्घा में घुस कर) करने के लिए अब श्रद्धालुओं को 501 रुपये धार्मिक न्यास परिषद के कोष में जमा करने होंगे.
बुधवार को इसका श्रीगणेश धार्मिक न्यास परिषद के सचिव अशोक कुमार सिंह ने 501 रुपये की रसीद कटाने के बाद देवी मां की चरणों में अपना शीश झुका कर किया. यह जानकारी देते हुए सचिव श्री सिंह ने कहा कि देवी मंदिर में पुजारियों व संबंधित कर्मचारियों द्वारा चिह्नित व चहेते भक्तों को माता की प्रतिमा के काफी करीब पहुंचा कर विशेष दर्शन-पूजन कराने की शिकायत काफी दिनों से मिल रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




