राशि खाते में भेजने के नाम पर 20 % कमीशन मांग रहे पंचायत सचिव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

भभुआ : सात निश्चय योजना में भभुआ प्रखंड के डीहरा पंचायत के पंचायत सचिव पर खाते में योजना की राशि भेजने के बदले 20 प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप लगाया है. उक्त आरोप के साथ डीहरा पंचायत के वार्ड नंबर एक की सदस्य चिंतामणी देवी ने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर पंचायत सचिव पर कानूनी […]
विज्ञापन
भभुआ : सात निश्चय योजना में भभुआ प्रखंड के डीहरा पंचायत के पंचायत सचिव पर खाते में योजना की राशि भेजने के बदले 20 प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप लगाया है. उक्त आरोप के साथ डीहरा पंचायत के वार्ड नंबर एक की सदस्य चिंतामणी देवी ने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर पंचायत सचिव पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.
मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना में शामिल हर घर नल का जल व नली-गली पक्कीकरण योजना अब भी जिले में रिश्वत मांगने के आरोपों से उबर नहीं पा रही है. ताजा मामला भभुआ प्रखंड के डीहरा ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर एक सोनडीहरा गांव का बताया जाता है.
इधर, इस संबंध में डीएम को दिये आवेदन की प्रतिलिपि देते हुए वार्ड सदस्य चिंतामणी देवी ने बताया कि पंचायत डीहरा के ग्राम सोनडीहरा में नली-गली पक्कीकरण योजना के क्रियान्वयन का सात लाख 20 हजार 224 रुपये का प्राक्कलन बनाया गया था.
योजना का खाता पंचायत सचिव मदन मोहन पाल द्वारा 7500 रुपये डाल कर खोला भी गया था. लेकिन, योजना क्रियान्वयन को लेकर जब पंचायत सचिव से सात निश्चय के खाते में और पैसा डालने की बात कही गयी, तो उनका कहना था कि सरकार का निर्देश है कि पैसा नहीं डालना है.
बावजूद इसके खाता में 7500 रुपये डाल दिया गया है. इसके बाद राशि डालने के लिए अब पंचायत सचिव द्वारा 20 प्रतिशत कमीशन की मांग पहले की जा रही है. लेकिन, मेरे पास इतना रुपया नहीं है कि मैं पंचायत सचिव को कमीशन दूं. इस योजना को पूर्ण करने के लिए प्रशासन को हस्तक्षेप करने की जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










