नाच मंडली के युवक की हत्या
भभुआ सदर : चैनपुर के तेनौरा गांव निवासी और यूपी के अदलहाट स्थित नाच मंडली में काम करनेवाले एक युवक की लाठी-डंडे व रॉड से पीट कर हत्या कर करने का मामला प्रकाश में आया है. मृतक तेनौरा गांव के राम श्रृंगार यादव का बेटा भाइराम यादव बताया जाता है. शव का पोस्टमार्टम कराने सदर […]
भभुआ सदर : चैनपुर के तेनौरा गांव निवासी और यूपी के अदलहाट स्थित नाच मंडली में काम करनेवाले एक युवक की लाठी-डंडे व रॉड से पीट कर हत्या कर करने का मामला प्रकाश में आया है. मृतक तेनौरा गांव के राम श्रृंगार यादव का बेटा भाइराम यादव बताया जाता है. शव का पोस्टमार्टम कराने सदर अस्पताल आये मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने बताया कि युवक गरीबी की वजह से यूपी के मिर्जापुर जिला अंतर्गत अदलहाट में स्थित फारुख अली खान की नाच मंडली में कारिंदे का काम करता था.
परिजनों ने बताया कि रविवार की सुबह सात बजे युवक को घायल अवस्था में ऑटो से लेकर नाच मंडली की मालकिन रेशमा परवीन गांव में पहुंची और बिना कुछ बताये युवक को ऑटो से उसके दरवाजे पर उतार कर भाग निकली. जब युवक की लोगों ने हालत देखी तो उसके शरीर में जगह-जगह जख्म के निशान पाये गये. जैसे लगता हो कि उसे बेरहमी से रॉड और लाठी-डंडे से पीटा गया हो. हालांकि, युवक की गंभीर स्थिति को देख परिजन और गांववाले उसे तत्काल इलाज के लिये लेकर भागे. लेकिन, इलाज के लिए ले जाने के क्रम में युवक ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










